एंटरटेनमेंट डेस्क. नए साल (New Year) की शुरुआत हो चुकी है। पिछला साल यानी 2022 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ़िल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। लेकिन OTT प्लेटफॉर्म ने स्टार्स की काफी हद तक साख बचाई। हालांकि, कई ऐसी वेबसीरीज भी हैं, जिनके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा। लेकिन वे 2022 में रिलीज नहीं हो सकीं। अब सबकी नजरें 2023 पर टिकी हुई हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इन वेबसीरीज के सीक्वल नए साल में दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 12 वेब सीरीज के बारे में, जिनके सीक्वल 2023 में आने की प्रबल संभावना है...
डायरेक्टर हंसल मेहता की वेबसीरीज 'स्कैम 1992: द हंसल मेहता स्टोरी' (2020) की सक्सेस के बाद इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' के नाम से बना दूसरा सीजन 2023 में सोनी लिव पर आने की संभावना है।सीरीज में अनिरुद्ध रॉय, सत्यम श्रीवास्तव और गगनदेव रियार की अहम भूमिका होगी।
212
'मिर्जापुर' का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में आया था। तीसरे सीजन का इंतजार दो साल से है। यह इंतजार 2023 में ख़त्म हो सकता है। वेब सीरीज के तीसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, अली फजल, रसिका दुग्ग्गल और विवान सिंह की अहम भूमिका होगी।
312
अरशद वारसी स्टारर 'असुर' का पहला सीजन 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था। दूसरे सीजन का ट्रेलर 2022 में आ चुका है। लेकिन इसे रिलीज 2023 में किया जा सकता है। दूसरे सीजन में अरशद वारसी के अलावा, वरुण सोबती, अनुप्रिया गोयंका, निधि डोगरा और पवन चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
412
2020 में जी5 पर स्ट्रीम हुई वेबसीरीज 'नक्सलवाड़ी' के दूसरे सीजन का दर्शक दो साल से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 में इस वेबसीरीज का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो सकता है। सीरीज में राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, सत्यदीप मिश्रा और संजीता डे जैसे स्टार्स महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।
512
वेबसीरीज 'मेड इन हेवन' का दूसरा सीजन 2023 में आ सकता है। इसमें अर्जुन माथुर, शोभिता धुलिपला, जिम सर्भ और शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और कल्कि कोचलिन मुख्य किरदार में होंगे। सीरीज का पहला सीजन 2019 में अमेजन प्राइम वीडियो पर वेबकास्ट हुआ था।
612
'द टेस्ट केस' जी5 की वेबसीरीज है, जिसका पहला सीजन 2018 में स्ट्रीम हुआ था। दूसरे सीजन का दर्शक 4 साल से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि 2023 में दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो सकता है। इस सीजन में वाशी खान, निमृत कौर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार में दिखाई देंगे।
712
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दो सीजन क्रमशः 2019 और 2021 में आ चुके हैं। तीसरा सीजन 2023 में वेबकास्ट होगा। इस सीजन में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अशलेशा ठाकुर और वेदांत सिन्हा की अहम भूमिका होगी।
812
'ये काली काली आंखें' नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज हैं, जिसका पहला सीजन 2022 में स्ट्रीम हुआ। इस वेबसीरीज का दूसरा सीजन 2023 में वेबकास्ट होगा। दूसरे सीजन में ताहिर राज भसीन, श्वेता तिवारी और आंचल सिंह मुख्य किरदार में दिख सकते हैं।
912
अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसीरीज 'पाताल लोक' का पहला सीजन 2020 में वेबकास्ट हुआ था। दो साल से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे दर्शक इसे 2023 में देख सकते हैं। इसमें निहारिका लायरा दत्ता, जयदीप अहलावत, नीरज काबी और स्वस्तिका मुखर्जी की अहम भूमिका होगी।
1012
सोनी लिव की वेब सीरीज 'गुल्लक' के तीन सीजन क्रमशः 2019, 2021 और 2022 में आए। संभावना जताई जा रही है कि इसका चौथा सीजन 2023 में आ जाएगा और हर सीजन की तरह इस बार भी जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता राजावर की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
1112
एमएक्सप्लेयर की वेब सीरीज 'एक बदनाम आश्रम' के पहले दो सीजन 2020 में स्ट्रीम हुए, जबकि तीसरा सीजन 2022 में आया। सीरीज का चौथा सीजन 2023 में दर्शकों तक पहुंचेगा। सीरीज में बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयंका और त्रिधा चौधरी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
1212
सोनी लिव की वेब सीरीज 'महारानी' के दो सीजन क्रमशः 2021 और 2022 में स्ट्रीम हुए थे और तीसरा सीजन 2023 में आ सकता है। इस सीजन में हुमा कुरैशी, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, कानी कस्तूरी, इनाम उल हक, विनीत कुमार और अनुजा साठे जैसे एक्टर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।