बाथटब में बबल्स के साथ खेलती दिखीं मोनालिसा, आसपास बिखरी थी गुलाब की पंखुड़ियां

Published : Dec 01, 2019, 06:10 PM IST

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज डालती रहती है। पिछले दिनों मोनालिसा ने दुल्हन की तरह सजकर अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब दुल्हन का लिबास उतारकर वे बाथटब में बबल्स के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बाथटब में नहाते हुए कुछ फोटोज शेयर की है। फोटोज में मोनालिसा बबल्स से खेलती दिख रही है। वहीं, उनके टब के आसपास गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी पड़ी है। इतना ही नहीं पूरी रूम कैंडल्स की लाइट से रोशन है। एक फोटो में तो मोनालिसा मदहोश करने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। वैसे आपको बता दें कि ये टीवी शो नजर के अपकमिंग शो की शूटिंग का हैं। इन फोटोज पर मोनालिसा ने कैप्शन लिखा- 'Candles, Music , Bubbles, Bliss ...'

PREV
15
बाथटब में बबल्स के साथ खेलती दिखीं मोनालिसा, आसपास बिखरी थी गुलाब की पंखुड़ियां
एक्ट्रेस इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में एक डायन का रोल प्ले कर रही हैं। अपने इस रोल से मोनालिसा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें पसंद करते हैं। इससे पहले वो भोजपुरी के अलावा बंगाली, मराठी जैसी भाषाओं में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' और बिग बस 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
25
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत पति विक्रांत के साथ फिल्म 'दुल्हा अलबेला' से की थी। इस मूवी से विक्रांत सिंह ने भी भोजपुरी में डेब्यू किया था।
35
मोनालिसा और विक्रांत एक साथ 'नच बलिए' जैसे कई शोज में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की लाइफ के साथ शादी भी खूब चर्चित रही थी। विक्रांत और मोनालिसा ने 'बिग बॉस' घर में शादी की थी। शो में इनकी शादी काफी विवादित रही थी।
45
मोनालिसा ने भोजपुरी में रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके पति विक्रांत की बात की जाए तो यूपी के आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे।
55
मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं महारष्ट्र, बंगाली और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल की ओर रूख किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories