तलाकशुदा शख्स संग 36 की एक्ट्रेस ने दो महीने पहले लिए थे फेरे तो उड़ा था मजाक, अब तोड़ी चुप्पी

Published : Mar 09, 2021, 03:54 PM ISTUpdated : Mar 09, 2021, 05:09 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इस साल जनवरी में शार्दुल ब्यास संग सात फेरे लिए। शार्दुल पहले से ही तलाकशुदा हैं। वो दो शादियां कर चुके हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी तीसरी शादी है। पिछली दोनों शादियों से उनका एक बच्चा भी है। ऐसे में पिछले काफी समय से ट्रोलर्स नेहा पेंडसे की शादी का मजाक उड़ा रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इन्हीं ट्रोल्स को लेकर लंबी बात की है। उन्होंने कहा कि अब ट्रोल्स को वो इग्नोर करना सीख चुकी हैं।  

PREV
17
तलाकशुदा शख्स संग 36 की एक्ट्रेस ने दो महीने पहले लिए थे फेरे तो उड़ा था मजाक, अब तोड़ी चुप्पी

नेहा पेंडसे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को लेकर कहा था कि उनकी शादी का मजाक उड़ाना बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 'उन्हें लगता है कि ट्रोलिंग कभी नहीं रुक सकती हैं।' 

27

एक्ट्रेस ने कहा कि 'वो आपको ट्रोल करने के लिए कारण ढूंढते रहते हैं। लेकिन, उन्होंने और उनके पति ने उनकी अनदेखी करना सीख लिया है।' 
 

37

नेहा ने कहा था कि 'शुरू में, ट्रोलिंग से उनके पति परेशान हो जाते थे क्योंकि वह इन सभी चीजों के आदी नहीं हैं लेकिन वक्त के साथ उन्होंने भी सीख लिया है। अब, ट्रोलिंग उन्हें उन पर कोई असर नहीं डालती है।'

47

नेहा ने इंडस्ट्री में उन चुनौतियों के बारे में भी बात की जिनका सामना उन्हें एक महिला होने की वजह से करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'एक महिला के रूप में, किसी भी वर्कप्लेस पर, यदि आप कमजोर हैं, तो लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। 

57

'लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की है। हालांकि, नेहा को लगता है कि ये सभी घटनाएं मजबूत बनाती हैं।'

67

वहीं अगर नेहा पेंडसे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में नए लुक में नजर आ रही हैं। 
 

77

उन्होंने इस शो में सौम्या टंडन की जगह ली है। फिलहाल, 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के रूप नेहा पेंडसे को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories