अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस अदिति भाटिया (रूही) की अपने रील भाई आदि के साथ रिलेशनशिप की खबरें रही हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन, कुछ समय बाद फिर ये खबरें आने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।