शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। शो के कंटेट से लेकर कलाकारों की वजह से अक्सर ये खबरों में बना रहता है। कुछ महीने पहले ही प्रिया आहूजा के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी थी। प्रिया और उनके पति मालव राजदा ने कुछ घंटे पहले ही अपने घर पर जश्न मनाया है। उनका लाडला अरदास 8 महीने का हो गया है।