टूटे रिश्तों पर फिर बोली श्वेता तिवारी, इस बार खानदान पर लगाए आरोप, कहा कोई पूछने तक नहीं आया

Published : Dec 17, 2019, 05:27 PM ISTUpdated : Dec 18, 2019, 10:04 AM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर श्वेता चर्चा में हैं। उन्होंने दोबारा अपनी टूटी शादी, घरेलू हिंसा, पति और बच्चों को लेकर बात। इस बार श्वेता ने अपने खानदान पर भी आरोप लगाए हैं। बता दें कि पहले पति से तलाक लेने के बाद दूसरे पति अभिनव कोहली संग बिगड़े  रिश्तों ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी थी। श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे मुश्किल घड़ी में उन्होंने हिम्मत जुटाई। एक्ट्रेस ने कहा- मेरी बेटी पलक ने मेरा ध्यान रखा, जबकि मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक बार ही मेरा हालचाल पूछा। 

PREV
16
टूटे रिश्तों पर फिर बोली श्वेता तिवारी, इस बार खानदान पर लगाए आरोप, कहा कोई पूछने तक नहीं आया
श्वेता ने कहा- 'लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या फिर उसमें ही कोई खराबी होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई।' उन्होंने कहा- जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। तब लोगों ने कहा कि मेरा करियर खत्म हो चुका है लेकिन लोगों की सोच मैंने खुद पर कभी भी हावी नहीं होने दी।
26
'मुझे इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं थी कि मेरा खानदान क्या कहेगा। जो कि 5 साल में एक बार मेरा हालचाल लेता है। मैंने अपनी चिंता खुद की। अपने बच्चों और अपने परिवार के बारे में सोचा।' श्वेता ने बताया कि मुश्किल की घड़ी मेरी बेटी मेरे साथ होने की वजह से मैं टूटी नहीं। मैं पेरेंट हूं, मुझे अपनी बेटी और बेटे को बड़ा करना है।
36
इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने पति अभिनव कोहली की तुलना जहरीले इंजेक्शन से की थी। श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने फैमिली की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी।
46
शुरुआती दिनों में श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल रही थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं। ये परेशानियां श्वेता की बेटी पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरू हो गई थीं। श्वेता ने पलक को जन्म देने से बाद 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए।
56
आखिरकार राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और वो सेपरेट रहने लगीं। तलाक की प्रोसेस काफी लंबी चली और साढ़े पांच साल के बाद आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।
66
श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी। अभिनव और श्वेता का एक बेटा रेयांश है। श्वेता की दूसरी शादी भी खतरे में पड़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई था। श्वेता ने अभिनव के खिलाफ बेटी पलक तिवारी पर हाथ उठाने की शिकायत दर्ज की थी। श्वेता ने 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश, 'बालवीर' और 'बेगूसराय' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। श्वेता बिग बॉस सीजन-4 की विनर भी रह चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories