मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में नजर आ रहे सिद्धार्थ शुक्ला गुरुवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई हुआ था। सिद्धार्थ ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो 'बालिका वधू' से मिली थी।
सिद्धार्थ शुक्ला 39 साल के हो चुके हैं लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो अभी भी कुंवारे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो गोविंदा की भांजी यानी की आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला (कांटा लगा गर्ल) और स्मिता बंसल के साथ जुड़ चुका है।
26
बता दें, रश्मि देसाई, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला भी बिग बॉस 13 का हिस्सा है। इनमें से सिद्धार्थ की केवल आरती से बनती हैं। शेफाली से शुरुआत में बनती थी लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने के बाद शेफाली ने सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रहने की बात को कबूला भी था। वहीं रश्मि से तो शो के शुरुआत डे वन से ही नहीं बनती है।
36
सिद्धार्थ कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। वो कोई नौकरी या फिर बिजनेस करना चाहते थे। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री भी ली हुई है। लेकिन, हालात वक्त ने ही उन्हें इस तरफ करियर बनाने के लिए भेज दिया। सिद्धार्थ के बचपन में ही उनके पिता उन्हें और उनके परिवार को छोड़ कर चले गए थे, जिसके बाद उनकी मां ने उनकी दो बड़ी बहनों और उनकी परवरिश की थी।
46
सिद्धार्थ बचपन से ही स्टाइलिश थे इसलिए आस-पास के लोगों ने उन्हें मॉडलिंग करने के लिए कहा था। बाद में जब वो बिना किसी पोर्टफोलियो के लिए इस कंटेस्टेंट में गए तो उनका सिलेक्शन हो गया था। 2007 में सिद्धार्थ ने मॉडलिंग कॉन्टेस्ट जीत लिया था। इसे जीतने के बाद वो 2008 में तुर्की में हुए कॉम्पीटीशन में भेजा गया वहां उन्होंने दुनिया भर से आए मॉडल्स को टक्कर दी और उन्हें हराकर ये ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी।
56
इसके बाद सिद्धार्थ ने टीवी की ओर एक्टिंग में करियर शुरू किया। उन्होंने टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छोटे ना', 'जाने पहचाने से..ये अजनबी', 'बालिका वधू' और दिल से दिल तक जैसे सीरियल्स में काम किया।
66
इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 6' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' में भी हिस्सा लिया था और अब 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हैं। यहां उन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं और विजेता का हकदार बता रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।