8 महीने का हुआ तारक मेहता.. की एक्ट्रेस का बेटा, मम्मी की गोद में खिलखिलाता दिखा लाडला, PHOTOS

Published : Jul 28, 2020, 06:15 PM ISTUpdated : Aug 01, 2020, 12:57 PM IST

मुंबई. कोरोना महामारी का असर कम नहीं हुआ है। भारत में भी हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ ही रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरत को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा का बेटा 8 महीने का हो गया है। उन्होंने इस खुशी में घर पर जश्न मनाया। जश्न में शो जुड़े कुछ स्टार्स भी शामिल हुए। सभी ने इस मौके पर जमकर मस्ती की।

PREV
19
8 महीने का हुआ तारक मेहता.. की एक्ट्रेस का बेटा, मम्मी की गोद में खिलखिलाता दिखा लाडला, PHOTOS

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। शो के कंटेट से लेकर कलाकारों की वजह से अक्सर ये खबरों में बना रहता है। कुछ महीने पहले ही प्रिया आहूजा के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी थी। प्रिया और उनके पति मालव राजदा ने कुछ घंटे पहले ही अपने घर पर जश्न मनाया है। उनका लाडला अरदास 8 महीने का हो गया है।

29

इस दौरान शो में गोली का किरदार अदा करने वाले कलाकार कुश शाह और निधि भानुशाली भी इस जश्न में शामिल हुए।

39

प्रिया ने बेटे के साथ वाली कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा- और तुम 8 महीने के हो भी गए...ऐसा लग रहा है कि अभी 8 हफ्ते ही हुए है...समय तो भाग रहा है। मेरे लाडले तुम्हें ढेर सारा प्यार...।

49

27 नवंबर को प्रिया ने बेटा होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। प्रिया ने उस दौरान बेटे की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- हमारे घर में एक और सदस्य आ गया है। बेटा हुआ है। हम बहुत खुश हैं।

59

आपको बता दें कि प्रिया शादी के 8 साल बाद मां बनी है। वे एक पल के लिए भी बेटे को अपनी नजरों से दूर करना चाहती है।

69

प्रिया ने बेटे और पति मालव के साथ फोटोशूट भी करवाया था। फोटोशूट की सभी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

79

बता दें कि शो के सेट पर ही प्रिया और मालव की एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा।
 

89

दोनों ने 19 नवबंर 2011 में शादी की थी।

99

प्रिया आहूजा अब तक हॉन्टेड नाइट्स और छज्जे-छज्जे का प्यार जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories