जब सेट पर ही एक-दूजे को दिल दे बैठे ये 15 कपल, किसी ने कर ली शादी तो कोई हो गया अलग

मुंबई। टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) 37 साल के हो गए हैं। 22 फरवरी, 1984 को भागलपुर, बिहार में जन्मे गुरमीत ने 15 फरवरी, 2011 को एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से शादी की। देबिना रामायण में सीता का रोल निभाती थीं। रामायण में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आगे चलकर छोटे पर्दे का यह कपल रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गया। वैसे, गुरमीत और देबिना ही नहीं, बल्कि ऐसे कई टीवी कपल्स हैं, जिन्हें सीरियल में साथ काम करते-करते प्यार हो गया और बाद में इन्होंने शादी कर ली। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही TV कपल्स के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2021 3:19 PM IST / Updated: Feb 21 2021, 08:51 PM IST

114
जब सेट पर ही एक-दूजे को दिल दे बैठे ये 15 कपल, किसी ने कर ली शादी तो कोई हो गया अलग

रश्मि देसाई-नंदीश संधू
टीवी सीरियल 'उतरन' की फेमस जोड़ी वीर और तपस्या को फैंस ने खूब पसंद किया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू की मुलाकात ‘उतरन’ के सेट पर ही हुई थी। दूसरे सेलिब्रिटीज की तरह इन्होंने भी शुरुआत में अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था, हालांकि बाद में अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया। नंदीश ने रश्मि को अपने बर्थडे ईव पर प्रपोज किया था और दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। हालांकि कपल की शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2016 में दोनों अलग हो गए।

214

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के दौरान करीब आए थे। इस शो में दिव्यांका इशिता भल्ला का रोल निभा रही थीं, जबकि विवेक दहिया इंस्पेक्टर के रोल में थे। चूंकि इससे पहले दिव्यांका का शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप हो चुका था, ऐसे में जिंदगी के सबसे नाजुक मोड पर उन्हें एक दोस्त के रूप में विवेक का साथ मिला। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और जुलाई, 2016 में कपल ने शादी कर ली। 

314

कीर्ति गायकवाड़-शरद केलकर
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ की जोड़ी ने सीरियल 'सात फेरे' में एक साथ काम किया था। इसके अलावा दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' और 'सीआईडी स्पेशल ब्यूरो' में भी उनको एक साथ पर्दे पर देखा गया था। सीआईडी स्पेशल ब्यूरो के सेट पर काम करने के दौरान ही दोनों करीब आए थे। इसके अलावा कीर्ति के मुश्किल दौर में शरद के सपोर्ट के बाद दोनों में विश्वास और प्रेम बढ़ा था। उन्होंने फेमस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था। कपल ने जून, 2005 को शादी कर ली। 

414

वाहबिज दोराबजी-विवियन डसेना
विवियन डसेना और वाहबिज दोराबजी टीवी शो 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर करीब आए थे। यह एक टीनएजर की लव स्टोरी पर बेस्ड शो था, जिसमें विवियन ने 'अभय' और वाहबिज ने 'पांची' का रोल किया था। इनके बीच यह पहली नजर का प्यार था, जिसमें विवियन ने बरसात के इवेंट में वाहबिज को देखा और उनके प्यार में पड़ गए। जैसे-जैसे शो पॉपुलर होता गया, वैसे ही विवियन और वाहबिज की नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। 7 जनवरी 2013 को कपल ने शादी कर ली। हालांकि शादी के 3 साल बाद दोनों अलग हो गए।

514

दलजीत कौर-शालीन भानोट
टीवी सीरियल 'कुलवधू' में शालीन भनोट और दलजीत कौर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने 2008 में 'नच बलिए' में भी पार्टिसिपेट किया और डांस रियलिटी शो के विनर बने। इस जीत के बाद कपल ने 2009 में शादी कर ली। हालांकि कपल की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। शादी के सिर्फ 7 साल बाद 2015 में दोनों का तलाक हो गया। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम जेडन है। जेडन अपनी मां दलजीत के ही साथ ही रहता है। 

614

आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी 
आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी पहली बार फेमस टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मिले थे। इस शो में दोनों को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। एक साथ काम करने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दोनों ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। आशा नेगी ने खुद एक इंटरव्यू में ऋत्विक धनजानी से रिश्ता टूट जाने की बात कबूल की थी।

714

सनाया ईरानी-मोहित सहगल
सनाया ईरानी और मोहित सहगल को फैंस 'मोनाया' के नाम से भी जानते हैं। इस कपल ने 25 जनवरी 2016 को गोवा में शादी की थी। दोनों की मुलाकात सीरियल 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि शो के दौरान ही इस कपल के बीच प्यार हो गया था। कपल ने 7 साल तक डेटिंग करते हुए अपने रिश्ते को छुपाया था। 'नच बलिए' के सफर के दौरान उनका एक-दूसरे के लिए सपोर्ट और प्यार साफ झलक रहा था।

814

गौतमी-राम कपूर
राम और गौतमी ने टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' में साथ काम किया था। उस समय गौतमी मॉडलिंग में करियर बना चुकी थीं और राम सीरियल्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी राह बना रहे थे। इस सीरियल में गौतमी, राम कपूर की भाभी का किरदार निभा रही थीं। दोनों की रोज होने वाली मुलाकातों से उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। यहीं से राम-गौतमी की लव स्टोरी शुरु हुई और 2003 में कपल ने शादी कर ली। कपल की शादी को करीब 2 दशक होने वाले हैं। फिर भी दोनों को देख कर यही लगता है जैसे कल ही इनकी शादी हुई हो। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इन्हें सिया नाम की एक बेटी और अक्स नाम का एक बेटा भी है।

914

बरखा बिष्ट-इंद्रनील सेन गुप्ता
बरखा और इंद्रनील की मुलाकात टीवी सीरियल 'प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम' के सेट पर हुई थी। राधा और श्याम के रूप में उनके ऑन-स्क्रीन प्यार में ज्यादा वक्त नहीं लगा। इसके उलट ये दोनों बिल्कुल विपरीत स्वभाव के थे। वे तुरंत एक-दूसरे के प्यार में नहीं पड़े, ऐसे में समय बीतने के साथ धीरे-धीरे इनका ऑफ-स्क्रीन प्यार भी आगे बढ़ने लगा। फाइनली इस कपल ने 2008 में शादी कर ली। इनकी एक प्यारी सी बिटिया है, जिनका नाम मीरा है।

1014

संजीदा शेख-आमिर अली
टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया। एक-दूसरे को डेट करने के बीच ही दोनों ने नच बलिए 3 में हिस्सा लिया और इस शो का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद कपल ने फाइनली 2012 में शादी की थी। लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2019 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि कपल ने अगस्त, 2020 में अनाउंस किया था कि उनकी एक साल की बेटी भी है।

1114

गौरी प्रधान-हितेन तेजवानी
हितेन और गौरी की जोड़ी को भी रील-टू-रियल लाइफ जोड़ी के रूप में जाना जाता है। 'कुटुम्ब' सीरियल में इनकी लव एंड हेट वाली केमिस्ट्री में प्यार का मैसेज छुपा था। शुरुआत में गौरी को हितेन बिल्कुल पसंद नहीं थे, लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने के दौरान दोनों में प्यार बढ़ने लगा और फिर इस कपल ने उन्होंने 29 अप्रैल 2004 को शादी कर ली। वहीं, 2009 में गौरी ने जुड़वा बच्चों नेवान और कात्या को जन्म दिया।

1214

सरगुन मेहता-रवि दुबे
सीरियल '12/24 करोल बाग' में रवि और सरगुन ने पति-पत्नी का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा था। इस शो में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शुरुआत में सरगुन को रवि अजीब लगे थे, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि दोनों के विचार काफी मिलते-जुलते हैं। एक-दूसरे को समझने के बाद वे अट्रैक्ट हुए और दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई। इसके बाद 'नच बलिए' के सेट पर रवि ने अपनी 'बलिए' को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया। इस प्रपोजल के बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली।

1314

श्वेता क्वात्रा-मानव गोहिल
मानव और श्वेता की दोस्ती उस समय बढ़ी जब वे टीवी शो 'कहानी घर-घर की' और 'कुसुम' में साथ काम कर रहे थे। काम के दौरान ही दोनों में अच्छी दोस्त हो गई थी। एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि वो अपने प्यार और रिश्ते को लेकर काफी असहज और भ्रमित महसूस कर रही थीं। क्योंकि दोनों के पास्ट रिलेशनशिप के अनुभव अच्छे नहीं थे। हालांकि साढ़े तीन साल के अफेयर के बाद 6 दिसंबर 2014 को श्वेता ने मानव गोहिल से शादी कर ली। वहीं, 11 मई 2012 को ये दोनों एक बेबी गर्ल जहरा के पेरेंट्स बने।

1414

रिद्धि डोगरा-राकेश वशिष्ठ
राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा पहली बार सोनी टीवी पर वाईआरएफ के नए शो 'सेवन' में एक साथ पर्दे पर दिखे थे। दोनों सेट पर कम ही बात करते थे। हालांकि इसी बीच सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक?' ने उन्हें करीब ला दिया। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' के सीजन 6 में भी भाग लिया था। इस रोमांटिक कपल ने 29 मई 2011 को शादी कर ली। हालांकि, शादी के 7 साल बाद 2018 में इस कपल ने अलग होने का फैसला किया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos