Published : Nov 15, 2019, 07:13 PM ISTUpdated : Nov 15, 2019, 07:15 PM IST
मुंबई. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने पिछले महीने हरिद्वार में धूमधाम से शादी की। शादी के बाद मोहिना हाल ही में अपने ससुराल से मायके पहुंचीं थीं, जहां उनकी फैमिली ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन के बाद अब मोहिना वापस अपने ससुराल के लिए विदा हुईं। ससुराल लौटने के बाद मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कई इनसाइट फोटोज शेयर की है। इनमें हल्दी, मेहंदी, शादी और मस्ती से जुड़ी कई फोटोज देकी जा सकती है।
रीवा की राजकुमारी मोहिना ने इस अपने पति सुयश रावत के साथ ये बेहद प्यारी सी फोटो शेयर कर बताया है कि उनकी शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। एक अन्य फोटो में अपनी मां और भाई के साथ जर आ रही हैं।
28
बता दें कि मोहिना की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महराज के छोटे बेटे सुयश रावत से हुई है।
38
9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई थी। इस दौरान मोहिना ने डार्क पिंक कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली पहनी थी।
48
रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की हैं जिन्होंने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया है और एक्टिंग वर्ल्ड में आईं।
58
मोहिना ने बताया कि लाइफ में जब नई चीजें होती हैं तो ये काफी रिफ्रेशिंग होता है। वे अच्छे से तैयार होती हैं। बहुत सारा खाना खाती हैं, पूजा करती है। उनके नए घर देहरादून यानी ससुराल में सभी लोग मसालेदार खाना खाते हैं। वे बहुत अच्छा फील कर रही हैं।
68
मोहिना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल काफी चेंज हो गई हैं। वे बताती हैं, हर दिन सुबह की शुरुआत एक नई दुल्हन की तैयार होकर करतीं हूं। मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करते हुए पहले ही बहुत कुछ जान लिया था। मैंने सेट पर एथनिक आउटफिट पहनना सीखा।
78
मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 (2012) में आई थीं। उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडीशन दिया था। बता दें, मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
88
मोहिना का नाम पहले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके ऑनस्क्रीन पति बने टीवी एक्टर ऋषि देव से जुड़ चुका है। खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।