उज्जैन. ज्योतिष में 12 राशियां बताई गई हैं और इन राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं। इन ग्रहों से जुड़े उपाय किए जाएं तो जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। यहां जानिए राशि स्वामी के आधार पर 12 राशियों के लिए सरल उपाय, जिनसे कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं…
इस राशि का स्वामी मंगल, ग्रहों का सेनापति है। जिनकी राशि मेष है, उन्हें हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल चढाने चाहिए। साथ ही, मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए।
212
जिन लोगों की राशि वृष है, वे शुक्र की विशेष पूजा करें। वृष राशि के स्वामी शुक्र को असुरों का गुरु माना जाता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।
312
मिथुन राशि के लोगों को राशि स्वामी बुध ग्रह के लिए बुधवार को विशेष पूजा करनी चाहिए। बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरी घास खिलानी चाहिए।
412
कर्क राशि के स्वामी चंद्र का प्रिय दिन सोमवार हैं। इस दिन कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। चंद्र से सम्बंधित वस्तु जैसे दूध का दान करना चाहिए।
512
जिनकी राशि सिंह है, वे राशि स्वामी सूर्य की पूजा करें। इस ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है, सूर्य को तांबें के लोटे से रोज़ जल चढ़ाएं।
612
कन्या राशि के स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इनकी पूजा करने पर सभी प्रकार के ग्रह दोषों को शांति हो जाती है।
712
जिनकी राशि तुला है, वे शुक्र गृह की विशेष पूजा करें। इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करें।
812
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। मंगल की प्रिय वस्तु मसूर की दाल का दान करें।
912
जिनकी राशि धनु है, वे हर गुरुवार गुरु गृह के लिए दान-कर्म करें। इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। हर गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल, बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
1012
इस राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के लोग शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल, काली उडद और काले कम्बल का दान करना चाहिए।
1112
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन्हें न्यायधीश कहा जाता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और छाते का दान करें।
1212
जिनकी राशि मीन है, वे लोग देव गुरु बृहस्पति की विशेष पूजा करें। गुरु को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार साबूत हल्दी, पीले रंग के अन्न जैसे चने की दाल का दान करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi