Published : May 31, 2020, 09:41 AM ISTUpdated : May 31, 2020, 09:43 AM IST
उज्जैन. इस बार 1 जून, सोमवार को गायत्री जयंती है। देवी गायत्री को वेदों की माता भी कहा जाता है। देवी गायत्री से संबंधित एक मंत्र भी है, जिसे गायत्री मंत्र कहा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस मंत्र के जाप से पैसों की तंगी, नौकरी, बीमारी, बच्चों से जुड़ी समस्या आदि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे जानिए गायत्री मंत्र और उससे होने वाले फायदे... मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्। अर्थ- उस प्राणस्वरूप, दु:ख नाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्तरात्मा में धारण करें। वह ईश्वर हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करें।
1. अगर बीमार व्यक्ति के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो जल्दी ही उसकी हेल्थ में सुधार हो सकता है।
26
2. धन लाभ की इच्छा है तो देवी लक्ष्मी के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
36
3. अगर नौकरी या व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो फिर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो हर शुक्रवार पीले कपड़े पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्या दूर हो सकती है।
46
4. यदि किसी लड़के या लड़की के विवाह में देरी हो रही हो तो प्रत्येक सोमवार को गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करने से विवाह में आने वाले बाधाएं दूर हो सकती हैं।
56
5. गायत्री मंत्र का जाप स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। अगर किसी बच्चे को मन पढ़ाई में नहीं लगता तो उसे रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
66
6. संतान नहीं हो रही हो या फिर बच्चों से संबंधित कोई समस्या हो तो रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्या दूर हो सकती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi