वास्तु टिप्स: पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं गुलाब, मोगरा और चमेली जैसे पौधे, इन्हें किस दिशा में लगाएं?

उज्जैन. वास्तु में घर की सभी चीजों के लिए शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं। घर में और आंगन लगे फूलों से सकारात्मकता बढ़ती है और साथ ही ये वास्तु के अनुसार भी बहुत शुभ माना गया है। पेड़-पौधों के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है, इस संबंध में भी खास बातें बताई गई हैं। जानिए पेड़-पौधों से जुड़ी कुछ खास वास्तु टिप्स...

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2020 7:00 PM IST

17
वास्तु टिप्स: पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं गुलाब, मोगरा और चमेली जैसे पौधे, इन्हें किस दिशा में लगाएं?

1. घर में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरा फूल के पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इन पौधों को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
 

27

2. अगर घर में तुलसी का पौधा लगाना हो तो इसे भी पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाएं। पुरानी परंपरा है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए।
 

37

3. छोटे पौधे जिनको सजावट के लिए लगाया जाता है, उन्हें उतर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है।
 

47

4. घर में छोटा सा बगीचा बनाना चाहते हैं तो घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकते हैं।
 

57

5. ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फूल वाले पौधे और बेल लगा सकते हैं।
 

67

6. घर में पेड़-पौधे लगाने से वातावरण में ठंडक बनी रहती है। ये पर्यावरण के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हरियाली की वजह से घर में रहने वाले लोगों की नकारात्मक सोच खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
 

77

7. ध्यान रखें पेड़-पौधे के खराब हिस्से तुरंत हटा देना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर पेड़-पौधों के आसपास गंदगी रहेगी तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos