Published : Nov 01, 2021, 08:35 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:06 AM IST
उज्जैन. इस बार धनतेरस (Dhanteras 2021) 2 नवंबर, मंगलवार और दीपावली (Diwali 2021) 4 नवंबर, गुरुवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, धनतेरस और दीपावली (Diwali 2021) ये दोनों ही स्वयंसिद्ध मुहूर्त हैं यानी इन दोनों में किए गए पूजा, उपाय और दान आदि का शुभ फल अवश्य मिलता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन अगर कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं तो इसका शुभ प्रभाव जीवन भर बना रहता है और हमारी परेशानियां भी कम होती हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…
धनतेरस या दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा लेकर आना चाहिए। ये प्रतिमा बहुत गी शुभ मानी जाती है। पारद एक तरह का द्रव्य होता है जिसका शोधन कर इसे ठोस बनाया जाता है। इस धातु से बनी प्रतिमाएं घर में रखने से वास्तु दोष आदि कई समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। इसीलिए दीपावली पर पारद लक्ष्मी प्रतिमा घर लेकर आनी चाहिए।
26
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष रूप से प्रिय है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी निकलता है। इसकी माला बनाई जाती है। ये माला देवी लक्ष्मी को विशे रूप से अर्पित की जाती है। साथ ही इसका उपयोग देवी लक्ष्मी के मंत्र जाप के लिए भी किया जाता है। धनतेरस या दीपावली पर कमल गट्टे की माला लाकर अपने पूजा स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
36
ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। इसका उपयोग तंत्र-मंत्र में किया जाता है। ये नारियल पूजा सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। मान्यता है कि इस नारियल की पूजा करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करती है। इसे घर के पूजा स्थान पर रखना चाहिए या लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रखना चाहिए।
46
धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के चांदी से बने चरण चिह्न घर लाना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अपने घर की तिजोरी में रखना चाहिए। इसे तिजोरी में अंदर जाने की दिशा में रखें न कि बाहर निकलने की दिशा में। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी और तिजोरी में धन कमी नहीं होगी।
56
भगवान कुबेर धन के देवता और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। ये ऋषि विश्रवा के पुत्र हैं और रावण के सौतेले भाई। रावण से पहले सोने की लंका पर इन्हीं का वास था। धनतेरस या दीपावली पर इनकी प्रतिमा लेकर आएं और घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
66
ये दोनों ही शंख दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। इन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। विशेष अवसरों पर इन शंखों में जल या दूध डालकर भी लक्ष्मी-विष्णु का अभिषेक किया जाता है। इन्हें घर के पूजा स्थान या तिजोरी कहीं भी रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi