यात्रा में सफलता और सुरक्षा के लिए करें इनमें से कोई 1 उपाय, पूरी हो सकती है मनोकामना

Published : Dec 17, 2020, 11:18 AM IST

उज्जैन. किसी खास काम के लिए यात्रा पर जाने से पहले मन में सफलता और असफलता से जुड़े सवाल जरूर हमारे मन में आते हैं और किसी मनोरंजक यात्रा पर जाते समय सुरक्षित घर पर लौटने की भावना भी हमारे मन में होती है। इन दोनों ही स्थितियों में कुछ आसान उपाय हमारे काम आ सकते हैं। ये उपाय करने से सफल और सुरक्षित यात्रा योग बनते हैं। ये हैं वो आसान उपाय…  

PREV
17
यात्रा में सफलता और सुरक्षा के लिए करें इनमें से कोई 1 उपाय, पूरी हो सकती है मनोकामना

1. यात्रा पर जाने से पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। अगर संभव न हो तो गणेशजी के सामने सिर्फ शुद्ध घी का दीपक जला दें।
 

27

2. यात्रा में सुरक्षा के लिए एक मुठ्‌ठी काले तिल अपने ऊपर से स्वयं ही 7 बार उतार कर उत्तर दिशा में फेंक दें।
 

37

3. संभव हो तो शुभ चौघड़िया देखकर ही घर से निकलें जिससे यात्रा में सफलता मिल सके।
 

47

4. यात्रा पर जाते समय नकारात्मक शब्दों का उपयोग न करें। सिर्फ शुभ शब्दों व मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
 

57

5. प्रसन्न मन से यात्रा के लिए निकलें। कलह करते हुए यात्रा पर जाने से सफलता और सुरक्षा में संदेह रहता है।
 

67

6. यात्रा पर जाते समय चावल की छोटी ढेरी पर कलश रखें और सवा रुपया रखकर अगरबत्ती से आरती कर यात्रा के निर्विघ्न होने की प्रार्थना करें। वापस आकर वह रुपया, चावल और पानी शिव मंदिर में चढ़ाएं।
 

77

7. घर के सबसे करीब जो मंदिर हो उसमें नारियल चढ़ाएं। कुछ पैसे दान पेटी डालें। यह यात्रा के लिए शुभ फलदायी सरल उपाय है।
 

Recommended Stories