संतान, नौकरी, रोग और कर्ज से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

Published : Feb 14, 2021, 11:58 AM IST

उज्जैन. 12 फरवरी से माघ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो चुका है, जो 21 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में भी देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र-मंत्र से सिद्धियां प्राप्त करने का विशेष महत्व है। ज्योतिष के उपाय करने से भी आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए इस नवरात्रि में किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में…

PREV
14
संतान, नौकरी, रोग और कर्ज से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

1. संतान प्राप्ति के लिए
गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए। पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए। पूजा के दौरान नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी मंत्र का जाप करना चाहिए।

24

2. नौकरी की समस्या के लिए
नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान रोज मां दुर्गा को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित: मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय: मंत्र का जाप करना चाहिए।

34

3. खराब सेहत के लिए
खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।

 

44

4. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए
कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए।

Recommended Stories