Ganesh Chaturthi 2022: आपकी हर परेशानी दूर करेंगे श्रीगणेश के ये 6 रूप, घर में भी बनी रहेगी बरकत

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान श्रीगणेश की पूजा से हर परेशानी दूर हो सकती है। गणेश उत्सव के दौरान यदि इन्हें प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर इच्छा पूरी हो सकती है। भगवान श्रीगणेश के कई रूप धर्म ग्रंथों में भी बताए गए हैं।

Manish Meharele | Published : Sep 1, 2022 6:09 AM IST

16
Ganesh Chaturthi 2022: आपकी हर परेशानी दूर करेंगे श्रीगणेश के ये 6 रूप, घर में भी बनी रहेगी बरकत

आंकड़ा भगवान शिव को अति प्रिय है। इससे बनी गणेश प्रतिमा का उपयोग तंत्र उपायों में किया जाता है। इसे श्वेतार्क गणपति कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति श्वेतार्क गणेश की पूजा करता है, उस पर किसी श्रीगणेश की कृपा सदैव बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है।
 

26

पारद एक विशेष तरह का द्रव्य होता है, जिसका शोधन कर इसे ठोस बनाया जाता है। इससे बनी प्रतिमा की पूजा करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष, वास्तु दोष, ग्रहों के दोष सभी शांत हो जाते हैं और हर तरह की परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। गणेश उत्सव के दौरान इसकी पूजा विशेष फल देती है।
 

36

पन्ना भी एक प्रकार का रत्न होता है, इसका रंग हरा होता है। इसे बुध ग्रह का रत्न कहा जाता है। चूंकि श्रीगणेश का बुध ग्रह पर विशेष प्रभाव माना जाता है, इसलिए इस रत्न से निर्मित गणेश प्रतिमा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसकी पूजा करने से बुद्धि और वाणी से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। जो लोग वाणी से संबंधित काम करते हैं, उन्हें श्रीगणेश के इस रूप की पूजा जरूर करनी चाहिए।
 

46

नीम को बहुत ही पवित्र वृक्ष माना जाता है। इससे निर्मित गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करने से हर तरह का दोष स्वत: ही समाप्त हो जाता है। साथ ही परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहता है। ये प्रतिमा तंत्र उपायों में उपयोग की जाती है। अगर आपके घर में कोई निगेटिव एनर्जी हो तो इसे घर में जरूर रखना चाहिए।
 

56

मूंगा एक प्रकार का रत्न होता है जो समुद्र में पाया जाता है। इसे मंगल का रत्न भी कहा जाता है। इससे निर्मित गणेश प्रतिमा का पूजन आपको हर तरह की परेशानी से बचा सकता है। साथ ही मंगल से संबंधित दोष भी दूर होते हैं। अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मूंगा गणेश की पूजा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी।
 

66

धन की इच्छा रखने वालों को भगवान श्रीगणेश की चांदी से बनी प्रतिमा की पूजा गणेश उत्सव के दौरान करनी चाहिए। संभव हो तो इस प्रतिमा को अपने धन स्थान यानी  तिजोरी या लॉकर में रखना चाहिए। इससे इनके घर में बरकत बनी रहती है और धन से संबंधित कामों में लगातार सफलता मिलती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos