Published : Sep 13, 2021, 07:46 AM ISTUpdated : Sep 13, 2021, 11:44 AM IST
उज्जैन. भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि से चतुर्दशी तिथि तक गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 10 से 19 सितंबर तक है। इन 10 दिनों में भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है और साथ ही उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से हर परेशानी दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) के दौरान राशि अनुसार उपाय करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। आगे जानिए गणेश उत्सव में आप राशि अनुसार कौन-सा उपाय कर सकते हैं…
श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
212
भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। इसके अलावा मिश्री, नारियल से बने लड्डू और शक्कर का भोग भी लगा सकते हैं। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
312
प्रथम पूज्य को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा मंत्र का जप करें।
412
भगवान विनायक को मोदक, मक्खन और खीर का भोग लगाएं। साथ ही ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
512
भगवान लंबोदर को गुड़ से बने मोदक या लड्डू अथवा लाल फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा का जाप करें।
612
भगवान श्रीगणेश को मूंग का हलवा, किशमिश और गुड़ का भोग लगाएं। मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः का जाप करें। इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
712
गणेश उत्सव के दौरान रोज ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम: का जाप करें और भगवान वक्रतुंड को बूंदी के लड्डू, मिश्री और केला अर्पित करें।
812
श्रीगणेश को गुड़ और मावे के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप भी करें।
912
ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जप करें और भगवान महोदर को मोदक तथा केला अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
1012
भगवान श्रीगणेश को मोतीचूर के लड्डू और किशमिश अर्पित करें। साथ ही ॐ लंबोदराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।
1112
इस राशि के लोग ॐ सर्वेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू और मौसमी फल का भोग लगाएं।
1212
भगवान विनायक को बेसन के लड्डू और बादाम का भोग लगाएं। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान ॐ सिद्धि विनायकाय नमः मंत्र का जाप करें।