Published : Oct 28, 2021, 09:30 AM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 09:31 AM IST
उज्जैन. इस बार 28 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। ऐसा बहुत कम होता है कि पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का योग बने। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। इस दिन निवेश करना भी लाभदायक होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार गुरु पुष्य के शुभ योग में गुरु एवं शनि, शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में एक साथ गोचर करेंगे। दोनों मार्गी होंगे एवं इन पर चंद्र की दृष्टि भी होंगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। चंद्र धनकारक ग्रह है, एवं यह योग सभी प्रकार से मंगलकारी होंगा। आगे जानिए इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा…
इस राशि का स्वामी मंगल होता हैं, जो अचल संपत्ति का कारक है। इसका रंग लाल है। गुरु पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग जमीन, मकान, खेती एवं उससे जुड़े उपकरण, मेडिसिन के उपकरण, वाहन क्रय-विक्रय, कोयला आदि खनिज में निवेश कर सकते हैं। ये इनके लिए शुभ रहेगा।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र हैं। चंद्रमा इस राशि में उच्च का होता है। गुरु पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोगों को अनाज, कपड़ा, चांदी, शकर, चावल, सौन्दर्य सामग्री, सेंट, दूध एवं उससे बने पदार्थ, प्लास्टिक, खाद्य तेल, आटो पार्टस, वाहन में लगने वाली एसेसरिज एवं रत्नों में निवेश कर सकते हैं। इससे इन्हें लाभ हो सकता है।
312
इस राशि का स्वामी बुध है। बुध व्यापार करने वालों को लाभ देने वाला ग्रह है। इस राशि के लोग गुरु पुष्य के शुभ योग में सोने में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि वालों के लिए कागज, लकड़ी, पीतल, गेंहू, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, तेल, सौन्दर्य सामग्री, सीमेंट, पूजन सामग्री, वाद्य यंत्र आदि खरीदना शुभ रहेगा।
412
इस राशि स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के लोग गुरु पुष्य योग में चांदी, चावल, शकर एवं कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक, अनाज, लकडी, बैनर, केबल, तार, खाद्य सामग्री, आधुनिक उपकरण, बच्चों के खिलोनें आदि चीजें खरीद सकते हैं। फायनेंस कंपनियों में निवेश करना भी लाभदायी हो सकता है।
512
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को गुरु पुष्य शुभ योग में सोना, गेंहू, कपड़ा, औषधि, रत्न, सौंदर्य सामग्री, इत्र, सेंट, शेयर एवं जमीन-जायदाद में निवेश से लाभ होता है। प्लास्टिक, केबल तार, इलेक्ट्रानिक्स, कागज, खाद्य पदार्थ, लकड़ी एवं उससे बने उपकरण भी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं।
612
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग पुष्य पर सोना, औषधी, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, चमड़े से बने सामान, खेती व खेती के उपकरण खरीद सकते हैं। साथ ही इन्हीं में निवेश भी कर सकते हैं। इससे इन्हें बहुत ही जल्दी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।
712
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग पुष्य के शुभ योग में लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाई, केमिकल, चमड़े का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न, प्लास्टिक, में निवेश करना शुभ अच्छा रहेगा।
812
इस राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि की ही तरह इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती,सीमेंट, रत्न, खनिज, खेती एवं मेडिकल के उपकरण कागज, वस्त्र में निवेश या खरीदने से लाभ होगा।
912
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु व्यापारियों को लाभ देने वाला ग्रह है। विशेषकर सोने एवं अनाज का व्यापार करने वालों के लिए। इस राशि वालो को निवेश के लिए भी इन्ही वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधी, दूध से बने पदार्थ, पशुओं का व्यापार करने एवं उसमे निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा।
1012
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग लोहा, इस्पात, केबल, तेल सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें। इससे इन्हें कई गुना फायदा हो सकता है।
1112
इस राशि का स्वामी भी शनि है। पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग तेल सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लोहा, इस्पात, केबल, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें। इससे इन्हें फायदा होगा।
1212
इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग आभूषण, रत्न, सोना, चांदी, तेल, टीवी, आदि इलैक्ट्रानिक्स सामान, वाहन, बर्तन, स्टीन, खेती के उपरकण आदि खरीद सकते है। गुरु की पंचम पूर्ण दृष्टि प्राप्त होने से सभी प्रकार में निवेश लाभ प्राप्त होंगा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi