उज्जैन. सकारात्मक ऊर्जा वाले निवास स्थान पर चारों ओर माहौल खुला और हल्कापन लिए महसूस होता है, वहीं नकारात्मक ऊर्जा वाले निवास स्थान में आपको भारीपन स लगने लगेगा। आप घर लेना चाह रहे हैं तो आपको अपनी राशि के अनुसार घर का चयन करना चाहिए। राशि के अनुसार घर चुनने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, यदि किसी कारणवश नए घर का निर्माण करना संभव नहीं है तो अधिक से अधिक अपने शुभ रंगों का प्रयोग कर आप घर को वास्तु दोष रहित कर सकते हैं। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…
इस राशि के लोगों के लिए दक्षिण मुखी घर में रहना अत्यंत शुभ हैं। यदि आप यहां रहते हैं तो आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। आप अपने घर में ब्राइट रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे लाल, पीला, गुलाबी रंग आपको शुभ फल प्रदान करेगा।
212
इस राशि के लोगों के लिए दक्षिण-पूर्व मुखी घर शुभ रहता है। यह आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखेगा। आपको अपने घर की दीवारों और कमरों में गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। बेडशीट, पर्दे नीले रंग के प्रयोग कर सकती हैं।
312
इस राशि के लोगों के लिए उत्तर मुखी भवन का चयन करना उन्नतिकारक और शुभप्रदायक रहेगा। घर की शुभता बढ़ाने के लिए आप घर में हल्का हरा व हल्के नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की यह दिशा आपको हमेशा सुखी और समृद्ध बनाए रखेगी।
412
इस राशि के लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा का घर उत्तम रहेगा। इसके साथ आपको अपने घर में सफेद या क्रीम रंग करवाना चाहिए, यह आपको शुभ फल देगा। इस दिशा का मकान आपको खुशियां प्रदान करेगा।
512
इस राशि के लोगों के लिए पूर्व मुखी घर उत्तम रहेगा। यदि आप पूर्व मुखी घर में रह रहे हैं तो आपको वहाँ नारंगी, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह आपको आरोग्यता, आत्मविश्वास, उच्चपद और उन्नति देगा।
612
इस राशि के लोगों के लिए उत्तर मुखी घर में निवास करना सुख-सौभाग्य, धन, धान्य और जीवन में बढ़ोतरी देगा। अपने घर को रंगने के लिए हल्के हरें, हल्के नीले, गुलाबी और क्रीम रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
712
इस राशि के लोग दक्षिण-पूर्व मुखी घर का चयन करें। और अपने घर को क्रीम, गुलाबी व हल्के नीले रंगों से संवारें। ऐसा करने से आपका भाग्य चमकेगा। दक्षिण-पूर्व मुखी दिशा की शुभता प्रेम संबंधों में सफलता, सुखद दांपत्य जीवन और वाहनों से कष्ट से बचाती है।
812
इस राशि के लोगों को दक्षिण दिशा मुखी घर में निवास करना चाहिए। घर में रंग रोगन करने के लिए लाल, हल्का पीला और नारंगी रंग का विशेष रुप से प्रयोग करें। घर के दक्षिण कोने में भारी फर्नीचर रखने से वैभव की प्राप्ति होगी।
912
उत्तर-पूर्व मुखी घर इस राशि के लोगों के लिए विशेष शुभ रहेगा। घर को पीले, लाल व नारंगी रंग से रंगवाएं। इससे आपके जीवन में सुख व शांति बनी रहेगी। इस दिशा के मकान में रहने से इनके उत्तरोत्तर प्रगति के योग बनते हैं।
1012
इस राशि के लोगों को पश्चिम मुखी घर में रहना चाहिए। इस दिशा में बना घर आपको उन्नति, सफलता, सुख-शान्ति देगा। वास्तु शुभता पाने के लिए आपको पूजन कक्ष में हरा रंग करवाना चाहिए। इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
1112
इस राशि के लोगों का स्वामी ग्रह शनि है। शनि की शुभ दिशा पश्चिम दिशा है। अत: पश्चिम दिशा मुखी घर आपकी उन्नति के नये मार्ग खोलेगा। अपने घर में आसमानी व हल्का भूरा रंग कराते है तो यह अति शुभ रहेगा।
1212
इस राशि के लोगों को उत्तर-पूर्व मुखी घर में रहना चाहिए। यह दिशा आपके लिए शुभ व भाग्यशाली रहेगा। पूजन कक्ष में पीला रंग कराना भाग्य प्राप्ति में सहयोग करेगा और इससे आपके घर की सुख-शांति बनी रहेगी।