Published : Oct 22, 2021, 10:28 AM ISTUpdated : Oct 23, 2021, 01:12 PM IST
उज्जैन. उपहार यानी गिफ्ट आपके प्रेम का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ (karva chauth 2021) (इस बार 24 अक्टूबर, रविवार) पर पति अपनी पत्नियों ने कुछ-न-कुछ चीज उपहार में जरूर देते हैं। इस मौके पर दिया गया उपहार पति-पत्नी के प्रेम को और अधिक मजूबत बनाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर यदि पति अपनी पत्नी को उसकी राशि के अनुसार उपहार दें तो उनके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आगे जानिए करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को क्या चीजें उपहार में दें सकते हैं…
अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उनकी पसंद के कपड़े, ज्वैलरी, परफ्यूम आदि चीजें उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
212
पत्नी की राशि वृषभ है तो उन्हें लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दें। ऐसा करना शुभ और समृद्धिदायक रहेगा।
312
पत्नी की राशि मिथुन है तो साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन या अन्य आभूषण अथवा पीली रंग की सजावती वस्तुएं और वस्त्र आदि उपहार में दे सकते हैं।
412
पत्नी की राशि कर्क है तो मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, आदि उपहार दे सकते हैं। ब्लू या काले रंग की वस्तुएं या स्टेनलेस स्टील की वस्तुएं भी आप गिफ्ट में दे सकते हैं।
512
इस राशि की पत्नी हो तो पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी और पैर में पहनने के आभूषण आदि उपहार में दे सकते हैं।
612
पत्नी की राशि कन्या हो तो सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।
712
इस राशि के लोग अपनी तुलनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। इन्हें परफ्यूम ट्रेंडी पर्स, वॉच, या कोई गैजेट उपहार में दे सकते हैं। इससे ये खुश होते हैं।
812
अगर आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें कलात्मक चीजें जैसे कोई शो-पीस, इलेक्ट्रानिक आइटम या गोल्ड ज्वैलरी उपहार में दे सकते हैं।
912
इस राशि की पत्नी को पन्ना से निर्मित आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि चीजें सकते हैं। इसके अलावा साड़ी व कॉस्मेटिक्स भी उपहार भी दे सकते हैं।
1012
अगर आपकी पत्नी की राशि मकर है तो उन्हें चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स उपहार में दे सकते हैं।
1112
इस राशि की पत्नी हो तो उन्हें सोने के आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई चीज, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
1212
पत्नी की राशि मीन हो तो उन्हें हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो उपहार में देना शुभ रहता है।