Published : Oct 23, 2021, 12:04 PM ISTUpdated : Oct 23, 2021, 12:32 PM IST
उज्जैन. इस बार 24 अक्टूबर, रविवार को करवा चौथ (karwa chauth 2021) का व्रत किया जाएगा। ये दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत संपन्न किया जाता है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी ये दिन बहुत महत्व रखता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हमारी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में...
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। रात में चंद्रमा की पूजा करते समय लाल फूल चढ़ाएं और ऊं गौरी सुताय नम: मंत्र का जाप पूरे दिन मन ही मन करते रहें।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग रात के समय चंद्रदेव की पूजा में पीले फूलों का प्रयोग करें। इस दिन भगवान गणेश को नारियल अवश्य अर्पित करें और श्रीगणेशाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपको लाभ होगा।
312
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को पहले दूर्वा चढ़ाएं और फिर लड्डूओं का भोग लगाएं। चंद्रमा का पूजन करते समय ऊं वर प्रदाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।
412
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग चांदी के बर्तन में गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। चंद्रमा को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और ईशान पुत्राय नम: मंत्र का जाप करें। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
512
इस राशि के स्वामी स्वयं भगवान भास्कर यानी सूर्य है। करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को गुड़-धनिए का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं हेरम्बाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है।
612
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को मीठे फल का भोग लगाएं और चंद्रमा पूजन करते ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
712
इस राशि के स्वामी शुक्र है। तुला राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं, साथ ही फूल और दूर्वा भी अर्पित करें। चंद्रमा को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
812
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि वाले लोग करवा चौथ पर श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल अर्पण करें। साथ ही श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: का जाप करें जिससे समस्त मनोकामना परिपूर्ण हो सके।
912
इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। धनु राशि के लोग करवा चौथ पर हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: बोलकर चढ़ाएं। 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। इससे आपको धन लाभ के योग बन सकते हैे।
1012
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मकर राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर श्री गणेशाय नम: का जप करके श्री गणेशजी को अर्पण करें। जिससे समस्त विघ्न का निवारण हो सके।
1112
इस राशि के स्वामी भी भगवान शनिदेव ही हैं। कुंभ राशि के लोग करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को हल्दी का तिलक लगाएं और ऊँ गं गणपतयै नम: का जप करें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है साथ ही शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।
1212
इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। मीन राशि के लोग करवा चौथ पर हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: लिखकर भगवान श्री गणेशजी के मस्तक पर अर्पण करें। इससे आपका कल्याण होगा व हर मनोकामना पूरी होगी।