Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के व्यंजन खाने की परंपरा है। इस बार ये पर्व 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। तिल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। हर पूजा-पाठ आदि में तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है।
तिल के तेल का दीपक लगाएं
तिल शनिदेव से संबंधित और जबकि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य से। इस मौके पर शनिदेव के साथ-साथ सूर्यदेव को भी तिल के तेल का दीपक लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दोनों देवताओं से संबंधित शुभ फल हमें प्राप्त होते हैं। सूर्य और शनि, इन दोनों ग्रहों की कृपा जिस पर हो जाए, उसका जीवन सफल हो जाता है।
25
तिल से तर्पण करें
मकर संक्रांति पितृ कर्म के लिए भी अति शुभ मानी गई है। मान्यता है कि इसी तिथि पर राजा भगीरथ ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा सागर पर तर्पण किया था। मकर संक्रांति पर तिल से तर्पण करना बहुत ही शुभ माना गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, तिल से तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।
35
तिल से हवन करें
मकर संक्रांति पर तिल से हवन करने की भी परंपरा है। इस दिन तिल का हवन करने से सभी देवता अति प्रसन्न होते हैं और ये काम करने वाले को शुभ फल प्रदान करते हैं। देवताओं की कृपा पाने का ये बहुत अच्छा और सरल माध्यम है। इसलिए मकर संक्रांति पर तिल से हवन जरूर करना चाहिए। निकट भविष्य में इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।
45
तिल का दान करें
मकर संक्रांति पर तिल से बनी चीजों का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसके पीछे कारण है कि जब हम तिल से बने व्यजंन जैसे लड्डू या गजक किसी को देते हैं तो उसके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। किसी जरूरतमंद को सही समय पर मदद करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं और दान करने वाले को शुभ फल प्रदान करते हैं।
55
पानी में तिल डालकर स्नान करें
जिस लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है, उन्हें मकर संक्रांति पर पानी में तिल डालकर स्नान करना चाहिए। इससे शनि से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और सूर्य से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त होते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi