उज्जैन. हिंदू धर्म में कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं, जब दान देने का महत्व सबसे अधिक होता है मकर संक्रांति भी ऐसा ही एक त्योहार है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। (Makar Sankranti Rashi Anusar Upay) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मकर संक्रांति पर यदि राशि अनुसार दान किया जाए तो हर तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। आगे जानिए मकर संक्रांति पर राशि अनुसार किस चीज का दान करें…
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाले मकर संक्रांति पर लाल रंग के कपड़े किसी मंदिर में दान करें और जरूरतमंदों को तिल, गजक, गुड़ आदि चीजों का दान करें।
212
वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले मकर संक्रांति पर किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्रों का दान करें और गरीब लोगों को ऊनी वस्त्र, कंबल और तिल का दान करना चाहिए।
312
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। परेशानियों से बचने के लिए इस राशि वाले हरे रंग के वस्त्र, तिल, गेहूं, चावल आदि चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करें। इससे इनके घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
412
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले सफेद रंग के वस्त्र सूर्यदेव को अर्पण करें और बाद में इसे किसी ब्राह्मण को दान करें। इसके अलावा साबूदाने, शक्कर, चावल आदि चीजों का दान भी करें।
512
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग सूर्यदेव को अर्घ्य दें और इसके बाद जरूरतमंद लोगों के गेहूं, गुड़ लाल कपड़े, तांबे के बर्तन आदि चीजों का दान करें। ऐसा करना शुभ रहेगा।
612
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले तिल, कंबल, तेल और उड़द दाल का दान जरूरतमंदों को करें। इसके अलावा आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ भी करें। इससे परेशानियां कुछ कम होंगी।
712
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले चमकीले रंग के वस्त्र किसी मंदिर में दान करें और साथ ही साथ घी, गुड़, इत्र, आदि चीजों का दान करें। इससे इन्हें शुक्र ग्रह से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
812
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले मकर संक्रांति पर किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्रों का दान करें और गरीबों को कंबल, ऊनी वस्त्र, घी, गजक आदि चीजों का दान करे तो शुभ रहता है।
912
धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं और चने की दाल, हल्दी, केले आदि चीजों का दान मकर संक्रांति पर करें। इससे गुड लक में इजाफा होगा।
1012
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले काले तिल, तिल का तेल, सरसों का तेल और गर्म कपड़े जैसे कंबल आदि का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें हर तरह के सुख मिलेंगे।
1112
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग किसी मंदिर में मोटे अनाज का दान करें और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल, काले कंबल, घी आदि का दान करें। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।
1212
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। मकर संक्रांति पर इस राशि के लोग जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीले फल आदि चीजों का दान करें और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi