MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Makar Sankranti 2023: जानें मकर सक्रांति की सही डेट, मुहूर्त, शुभ योग और वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Makar Sankranti 2023: जानें मकर सक्रांति की सही डेट, मुहूर्त, शुभ योग और वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

उज्जैन. मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ये पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये ऐसा उत्सव है जो पूरे देश में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। (Makar Sankranti 2023) उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व कहते हैं, तमिलनाडू में पोंगल, असम में बिहू और पंजाब में लोहड़ी। पिछले कई दशकों से मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार इस त्योहार की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यजून बना रहा है। आगे जानिए क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति पर्व, इस बार किस तारीख को मनाएं और उपाय आदि खास बातें… 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 13 2023, 01:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

इसलिए मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व? (Why celebrate Makar Sankranti 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30-31 दिन में राशि बदलता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। इस तरह साल में कुल 12 संक्रांति होती है। इसी क्रम में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है वो ये है कि मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्य पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की ओर गति लगता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं। ऐसा होने पर सूर्य का प्रकाश अधिक समय तक धरती पर रहता है, जिससे फसल पकती हैं व समुद्र का पानी वाष्प बनकर ऊपर जाता है जो हमें बारिश में पुन: प्राप्त होता है। सूर्य का मकर राशि में जाना हमारे जीवन के लिए जरूरी है इसलिए ये पर्व मनाया जाता है।
 

25

इस बार किस दिन मनाएं मकर संक्रांति?  (Makar Sankranti 2023 Date)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, आमतौर पर सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार सूर्य 14 जनवरी, शनिवार की रात को 8 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी, रविवार को मकर संक्राति का पुण्य काल माना जाएगा। 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति से संबंधित स्नान, दान, जप, पूजा आदि करना शुभ रहेगा।
 

35

कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन (Makar Sankranti 2023 Shubh Yog)
15 जनवरी, रविवार को चित्रा पद्म नाम का शुभ योग दिन भर बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन शनि स्वयं की राशि मकर में रहेगा, जिससे मालव्य नाम का शुभ योग बनेगा। मकर संक्रांति पर इस बार मकर राशि में सूर्य, शनि, और शुक्र की युति बन रही है, ये भी शुभ फल देने वाली रहेगी।
 

45

ये है मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat)
वैसे तो मकर संक्रांति पर पूरे दिन ही स्नान-दान किया जा सकता है, लेकिन ये काम यदि शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए तो और भी अच्छा रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी, रविवार की सुबह 07.14 से दोपहर 12.36 यानी 5 घंटा 32 मिनट तक रहेगा। यानी इस समय किए गए स्नान-दान, तप आदि का महत्व बहुत अधिक रहेगा।
 

55

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन अगर राशि अनुसार, दान किया जाए तो और भी शुभ रहता है। आगे जानिए राशि अनुसार, क्या दान करें…
मेष राशि: इस राशि वाले मच्छरदानी, तिल, तिल का तेल आदि चीजों का दान करें।
वृषभ राशि: इस राशि वाले ऊनी वस्त्र और तिल के पकवानों का दान करें।
मिथुन राशि: इस राशि वाले काले तिल व गर्म कपड़े जैसे कंबल, स्वेटर का दान करें।
कर्क राशि: इस राशि के लोग तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें।
सिंह राशि: इस राशि वाले तिल, कंबल, चावल, दाल का दान करें।
कन्या राशि: इस राशि वाले तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।
तुला राशि: तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी का दान करें।
वृश्चिक राशि: इस राशि वाले कंबल, ऊनी वस्त्र व घी का दान करें।
धनु राशि: इस राशि वाले तिल और चने की दाल का दान करें।
मकर राशि: इस राशि के लोग तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें।
मीन राशि: इस राशि वाले तिल, चना, साबूदाना, कंबल और घी का दान करें।


 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें ये 5 उपाय, सूर्यदेव की कृपा से घर आएगी खुशहाली


Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image4
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
Recommended image5
Til Chaturthi Vrat Katha: कैसे एक गरीब महिला बनी धनवान? सुनें तिल चतुर्थी की ये रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved