उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं, लेकिन उन सभी में तेल से शनिदेव (Shani Ke Rashi Anusar Upay) का अभिषेक करना प्रमुख है। पुरातन समय ही शनिदेव को तेल चढ़ाने की परंपरा है। आज भी प्रमुख मंदिरों में रोज हजारों लीटर तेल से शनिदेव का अभिषेक किया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, राशि अनुसार अलग-अलग तेलों से अगर शनिदेव के अभिषेक किया जाए तो और भी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। शनिदेव को तेल चढ़ाने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार, शनिदेव का अभिषेक किस तेल से करें…
मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले शुभ फल पाने के लिए तिल से तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
212
वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है जो धन संपत्ति प्रदान करता है। इस राशि वाले लोग शनिदेव का अभिषेक खोपरा, मूंगफली या सरसों के तेल से करें।
312
मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि प्रदान करता है। इस राशि वाले तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
412
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए इस राशि के लोग शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
512
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं जो शनि के पिता भी हैं। परेशानियों से बचने के लिए इस राशि वाले तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें।
612
कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जीवन में सुख-शांति रहे, इसके लिए शनिदेव का अभिषेक मूंगफली के तेल से करें।
712
तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले लोग सरसों के तेल से शनि प्रतिमा का अभिषेक करें तो इन्हें जीवन की हर खुशी मिल सकती है।
812
वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है, जो शनि का शत्रु है। इस राशि वाले शनिदेव के क्रोध से बचने के लिए तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें।
912
धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले लोग सोयाबीन का तेल शनिदेव को चढ़ाएं। इनकी हर मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी।
1012
मकर राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इस राशि वाले बादाम के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। इन पर शनि की कृपा बनी रहेगी।
1112
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सरसों के तेल से अभिषेक पूजा आदि करें।
1212
मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूरजमुखी के तेल शनिदेव को चढ़ाएं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi