वास्तु टिप्स: घर के आस-पास ये 3 चीजें रखने से नहीं मिलता किस्मत का साथ

उज्जैन. घर के दरवाजे के आसपास ऐसी चीजें रखने से बचना चाहिए, जो भाग्य के लिए बाधक होती हैं। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं की कृपा चाहिए तो दरवाजे की पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा और देव कृपा घर में प्रवेश करती है। यहां जानिए तीन ऐसी चीजें, जिनकी वजह से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2020 2:01 AM IST

13
वास्तु टिप्स: घर के आस-पास ये 3 चीजें रखने से नहीं मिलता किस्मत का साथ

1. कांटेदार पौधे
घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे रखने से बचना चाहिए। ऐसे पौधों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यदि ये पौधे दरवाजे पर रखेंगे तो घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाएगी। घर में प्रवेश करते समय ये कांटे हमें चुभ भी सकते हैं। इसी वजह से दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए।
 

23

2. टूटी खाट या पलंग या कूर्सी
अक्सर हम जब भी घर में प्रवेश करते हैं तो प्रवेश करते ही बैठने के लिए कुर्सी या पलंग देखते हैं। अगर वो कुर्सी या पलंग टूटा हुआ हो तो उससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में प्रवेश कर सकती है। इस संबंध में एक अन्य मान्यता ये है कि दरवाजे के पास टूटा पलंग रखने से घर में अशांति होती है। परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं।
 

33

3. टूटे-फूटे बर्तन
अधिकतर घरों में जब कोई बर्तन टूट जाते हैं तो उन्हें घर में ही एक तरफ रख दिया जाता है। घर में टूटे-फूटे बर्तन रखना ही नहीं चाहिए। तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। मुख्य दरवाजे के आसपास टूटे-फूटे बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। भाग्य संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए दरवाजे के आसपास ये चीजें नहीं रखना चाहिए।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos