3 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव; 20 दिन में रेप की तीसरी वारदात

लखीमपुर खीरी(Uttar Pradesh).  यूपी के लखीमपुर खीरी में अपराध की बाढ़ सी आ गई है। गुरूवार को यहां एक गांव में गन्ने के खेत में 3 साल साल की बच्ची का शव मिला। शव को देखकर लोगों ने आशंका जताई की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। हांलाकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2020 5:31 AM IST

15
3 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव; 20 दिन में रेप की तीसरी वारदात

घटना लखीमपुर, थाना सिंगाही क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव की निवासी ये बालिका बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी और वहीं से गायब हो गई थी। गुरुवार को उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला था।

25

बच्ची के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम नाम के शख्‍स पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
 

35


पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही लेखराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
 

45

 पिछले 20 दिनों में इस तरह की दरिंदगी की जिले में ये तीसरी घटना है। इससे पहले 14 अगस्त को ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर 24 अगस्त को नीमगांव क्षेत्र में छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अब सिंगाही क्षेत्र में मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना ने यहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

55

वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पुराणी दुश्मनी का है। आरोपी और मृतक बच्ची के पिता से पुराणी दुश्मनी थी। हांलाकि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos