सास- बहू के बीच चल रहा था विवाद, सास ने लगा दी 60 फिट गहरे कुएं में छलांग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Published : Jun 19, 2020, 10:52 AM ISTUpdated : Jun 19, 2020, 10:54 AM IST

फतेहपुर(Uttar Pradesh).  फतेहपुर में सास बहू के झगड़े ने खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया। बहू से रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर सास ने 60 फिट गहरे कुंए में छलांग लगा दी। इसके बाद बहू ने ही फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सिपाहियों ने जांबाजी दिखाते हुए 60 फिट गहरे कुंए से महिला को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ तारीफ़ हो रही है।

PREV
15
सास- बहू के बीच चल रहा था विवाद, सास ने लगा दी 60 फिट गहरे कुएं में छलांग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के मसवानी मोहल्ले के रहने वाले सरजू पाल की लम्बी बीमारी के चलते चार साल पहले मौत हो गई थी। सरजू पाल की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रेमा देवी अपने परिवार के साथ रहती थीं। घरेलू कामकाज को लेकर प्रेमा देवी का अक्सर अपनी बहू से विवाद होता रहता था।

25

गुरूवार को भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था कि इससे आजिज आकर प्रेमा देवी ने घातक कदम उठा लिया और घर से कुछ दूर स्थिति लगभग 60 फिट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद बहू ने ही इसकी सूचना पुलिस को दिया।

35

बहू की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुंए में कूदी महिला का रेस्क्यू करने पुलिस के जवानों ने अपने जान की बाजी लगा दी। पुलिस के जवान 60 फीट गहरे कुएं में उतरे और पानी में डूब रही महिला को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के सिपाहियों ने सीढ़ियों के सहारे महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। 
 

45

क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा ने बताया कि मसवानी इलाके की रहने वाली महिला उसी क्षेत्र में स्थित कालिका मंदिर के पास गहरे कुएं में कूद गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई सदर कोतवाली पुलिस ने फायर बिग्रेड कर्मचारियों की मदद से कुएं में कूदने वाली महिला को सकुशल बाहर निकाला है।
 

55

पुलिस ने महिला को कुएं से निकालने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। महिला की हालत पूरी तरह से ठीक है। महिला को कुएं से निकालने में पुलिस ने जिस तरीके से सक्रियता दिखाई और पुलिस कर्मियों ने जिस साहस का परिचय दिया है उससे जवानों की जमकर तारीफ हो रही है।
 

Recommended Stories