सगाई के दौरान मिले लड़का-लड़की, करने लगे शादी की जिद, फिर..

प्रयागराज (Uttar Pradesh )। सगाई की रस्म के लिए पहुंचे लड़के-लड़की का प्यार परवान चढ़ गया। जिसके बाद दोनों ने सगाई की जगह तत्काल शादी करने की जिद पर अड़ गए, जबकि एक पक्ष कुछ समय बाद शादी करना चाहता था, जिसे लेकर तकरार शुरू हो गई। बात बढ़ी तो सगाई की जगह पंचायत होने लगी। काफी देर किचकिच के बाद दोनों परिवार सगाई की जगह शादी कराने का निर्णय लिया और उसी रात शादी संपन्न हुई। अगले दिन लड़का अपनी दुल्हन लेकर घर पहुंचा। यह घटना यमुनापार इलाके की है। जहां घरवाले प्रेमी युगल की सगाई के लिए एक जगह पर एकत्र हुए थे। लेकिन, इस दौरान लडकी और लड़का शादी करने की बात पर अड गए। आखिरकार उनके घरवालों को शादी करानी पडी।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 18, 2020 1:36 PM IST / Updated: Jun 18 2020, 07:11 PM IST

15
सगाई के दौरान मिले लड़का-लड़की, करने लगे शादी की जिद, फिर..


जानकीगंज निवासी एक युवक का लेड़ियारी बाजार निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले तो दोनों ही परिवारों के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


प्रेमी-प्रेमिका की जिद के चलते दोनों ही आपस बातचीत किए। बच्चों की खुशी के लिए शादी के लिए राजी हो गए। 16 जून की शाम को सगाई की रस्म तय थी। इसके लिए लेड़ियारी बाजार में एक गेस्‍ट हाउस में उनकी सगाई होनी थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

35

तय कार्यक्रम के मुताबिक 16 जून की शाम को लड़के पक्ष की तरफ से तकरीबन 40 से 50 लोग सगाई करने के लिए पहुंचे। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

45


प्रेमी युगल का प्यार इतना बढ़ा कि उन्होंने सगाई की रस्‍म के दौरान ही शादी करने का फैसला ले लिया, जबकि स्वजन कुछ समय बाद शादी करना चाहते थे, जिसे लेकर तकरार शुरू हो गई। (प्रतीकात्मक फोटो)

55

पंचायत के बाद प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे दोनों ही परिवारों को झुकना पड़ा। सगाई के बजाय रात में बकायदा विधि-विधान से शादी कराई गई। इसके बाद अगले दिन सुबह दुल्हन की विदाई कर दी गई।(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos