Published : Jan 11, 2021, 06:31 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 06:32 PM IST
फतेहपुर ( Uttar Pradesh) । फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद इमोशन तरीके से लड़की को सपने देखाने वाला शख्स कोर्ट मैरिज करने के बाद दगेबाज निकला। उसने लड़की के गहने और उसके घर में रखे कैश को लेकर फरार हो गया। अब पीड़िता उसे सबक सिखाने के लिए कोलकाता पुलिस के साथ फतेहपुर आई है। जहां अपनी आपबीती सुना रही है। साथ यहां तक कह रही है कि इससे बढ़िया होता वो कुआंरी ही रहती। फिलहाल, दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी खोजने में जुटी हुई है।
पीड़िता का कहना है कि फतेहपुर निवासी अभिषेक आर्या से फेसबुक से दोस्ती हुई। जान पहचान के बाद दूर से पारिवरिक रिश्तेदार निकले। इसके कुछ दिन बाद वो शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
25
पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने गले में ब्लेड लगाकर आत्महत्या करने की धमकी तक दे डाली थी। तब, उसका कहना था कि तुम नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा। फिर भी वो दिल्ली से सीधे फ्लाइट पकड़ कोलकाता पहुंचा गया था। जहां वो शादी के लिए राजी कर लिया और फिर कोर्ट मैरिज कर ली।
35
शादी के बाद उसके घर के लॉकर में रखे 3 लाख के जेवर सहित एक लाख नकद लेकर भाग गया। जिसकी शिकायक उसने कोलकाता पुलिस से की। फतेहपुर पुलिस के मुताबिक कोलकाता पुलिस के साथ एक पीड़िता आई। जिसके लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस और DSP सिटी को मदद के लिए लगाया गया है।
45
पीड़िता महिला पुलिस के साथ पति अभिषेक आर्या के घर पहुंची। घर में ताला बंद देखकर महिला ने जमकर हंगामा काटा। वहीं, पीड़िता की मां का कहना है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि वह किसी और लड़की की जिंदगी को बर्बाद न कर सके।
55
पीड़िता का कहना है कि शादी से पहले वो आत्महत्या की धमकी देता था। वह कहता था कि तुम अगर शादी के लिए नहीं मानी तो ब्लेड से गर्दन काटकर आत्महत्या कर लूंगा। मैं उसकी बातों में आ गई। लेकिन, मुझे पता होता कि वो ऐसे मेरी जिंदगी नर्क बना देगा तो उससे बढ़िया मैं कुआंरी ही रह लेती।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।