कांग्रेस की राजनीति पर भड़के CM योगी ने दागे 4 सवाल, क्या जवाब देंगी प्रियंका गांधी?

Published : May 18, 2020, 05:43 PM ISTUpdated : May 19, 2020, 08:33 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस पार्टी और योगी सरकार में तीखी जुबानी जंग जारी है। आज गाजियाबाद में उमड़ी मजदूरों की भीड़ पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को वार किया तो योगी सरकार ने पलटवार किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से ट्विटर पर कांग्रेस पर चार सवाल दागे गए हैं। इसमें पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी औरैया में हुई दुर्घटना की जिम्मेदारी लेगी?। अब देखना है कि क्या प्रियंका गांधी इन सवालों के जवाब देंगी या चुप्पी साध लेंगी।  

PREV
16
कांग्रेस की राजनीति पर भड़के CM योगी ने दागे 4 सवाल, क्या जवाब देंगी प्रियंका गांधी?


सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर ट्विटर पर प्रियंका गांधी से पूछा गया है कि जब आपके पास 1000 बसें थीं तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं?
 

26

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर ट्विटर पर प्रियंका गांधी से पूछा गया है कि औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था। क्या कांग्रेस और प्रियंका गांधी इस घटना की जिम्मेदारी लेंगी? क्या हमारे साथियों से माफी मांगेंगी?

36


सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर ट्विटर पर प्रियंका गांधी से पूछा गया है कि प्रियंका गांधी जी कहती हैं कि उनके पास 1000 बसें हैं। यह और बात है कि अब तक इन बसों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही हमारे साथियों की। बसों और हमारे साथियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए, जिससे उनके कार्य ट्विटर नहीं धरातल पर दिखें।

46


सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर ट्विटर पर प्रियंका गांधी से पूछा गया है कि देशभर में जितनी भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही है उनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश ही आईं है। अगर प्रियंका वाड्रा जी को हमारी इतनी ही चिंता है तो वो हमारे बाकी साथियों को भी ट्रेनों से ही सुरक्षित भेजने का इंतजाम कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करा रहीं?
 

56


आज गाजियाबाद में श्रमिक ट्रेनों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हजारों मजदूर एकजुट हुए थे। रामलीला मैदान में इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। भीड़ बेकाबू नजर आई।

66

इन्हीं तस्वीरों को लेकर प्रियंका गांधी की ओर से यूपी सरकार पर निशाना साधा गया था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि जब हमने 1000 बसें देने का प्रस्ताव रखा तो उसे ठुकरा दिया गया था। लेकिन, अब मजदूरों के लिए यूपी सरकार खुद ही व्यवस्था नहीं कर पाई है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories