विकास दुबे का एक और गुर्गा श्यामू एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने रखा था 25 हजार का ईनाम

Published : Jul 08, 2020, 11:06 AM IST

कानपुर(Uttar Pradesh). आठ पुलिसवालों की हत्या में फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के एक और गुर्गे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे गैंग का प्रमुख मेम्बर श्यामू बाजपेयी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। श्यामू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। विकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले में श्यामू बाजपेयी का भी नाम शामिल था। वारदात के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इससे पहले बुधवार को यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे के राइट हैंड कहे जाने वाले शूटर अमर दुबे को हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया था।   

PREV
15
विकास दुबे का एक और गुर्गा श्यामू एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने रखा था 25 हजार का ईनाम

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्यामू बाजपेयी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इसी दौरान चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग भी चल रही थी। पुलिस को देखकर श्यामू ने गोली चला दी।

25

जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल श्यामू को पुलिस ने हैलेट अस्पताल में एडमिट करवाया है।

35

हांलाकि 25 हजार का इनामिया बदमाश श्यामू लगातार इस बात से इंकार कर रहा है कि वह 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर गोलियां बरसाने वाली विकास गैंग का हिस्सा था।

45

कानपुर कांड के बाद से यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार विकास के करीबियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश के शहडोल से विकास दुबे के साले राजू खुल्लर और साथी प्रभात मिश्रा की भी गिरफ्तार किया है।
 

55


इससे पहले उसके नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। विकास का दाहिना हाथ अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया। जिसके बाद अब श्यामू वाजपेयी मुठभेड़ में घायल हुआ है। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories