महज 8 दिन पहले हुई थी एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी, परिवार वाले बोले बर्बाद कर दी जिंदगी

कानपुर(Uttar Pradesh).  बीती 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में शातिर अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर विकास व उसके साथियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। इस हमले में सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार रात यूपी एसटीएफ ने पुलिसकर्मियों की हत्या में विकास दुबे के साथ रहे उसके बेहद करीबी अमर दुबे को मार गिराया। अमर दुबे विकास का खासमखास था और 8 पुलिसवालों की हत्या में वह भी विकास के साथ शामिल था। अमर दुबे की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2020 4:45 AM IST

16
महज 8 दिन पहले हुई थी एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी, परिवार वाले बोले बर्बाद कर दी जिंदगी

8 पुलिसवालों की शहादत के मामले में फरार चल रहे विकास दुबे के बेहद करीबी अमर दुबे पर पुलिस 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि वह विकास दुबे का दाहिना हाथ था और उस रात हुई गोलीबारी में वह भी शामिल था।

26

बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे यूपी एसटीएफ ने अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया. बताया जा रहा है कि अमर मौदहा में अपने करीबी रिश्तेदार के घर छिपने जा रहा था। इससे पहले वो फरीदाबाद में छिपा था, लेकिन यूपी एसटीएफ के दबाव में वहां से भागकर मौदहा पहुंचा था।

36

उसका पीछा कर रही एसटीएफ ने जब उसे घेर लिया तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अमर दुबे मारा गया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मौदहा मनोज शुक्ला और एक एसटीएफ का सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। 
 

46

यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हिस्ट्रीशीटर अमर दुबे की अभी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी। अमर दुबे की शादी 29 जून 2020 को हुई थी और 2 जुलाई की रात को विकरू गांव में उसने विकास दुबे के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया। इसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि 7 अन्य घायल हुए थे। 
 

56

अमर दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना पर उसके परिवार में सन्नाटा पसरा है। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और मांग का सिंदूर मिट गया। अमर दुबे की दादी का रो-रो कर बुरा हाल है।

66

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी दुबे का कहना है कि विकास दुबे ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। दादी ने कहा कि अमर दुबे और अतुल दुबे उससे अलग रहते थे। अभी 29 जून को ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि वैसे तो अमर दुबे और उसका भाई अतुल दुबे उन्‍हें कुछ बताते नहीं थे, लेकिन घर के लाल की मौत पर दुख तो हैं ही।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos