अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी में दिखा त्रेतायुग सा नजारा, तस्वीरों से देखिए भव्य कार्यक्रम की रौनक

Published : Oct 24, 2022, 10:49 AM ISTUpdated : Oct 24, 2022, 10:53 AM IST

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहें। पीएम मोदी ने इस दौरान रामलला के दर्शन किए और प्रतीकात्मक प्रभु राम का राज्याभिषेक भी किया। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम कितना भव्य रहा...

PREV
110
अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी में दिखा त्रेतायुग सा नजारा, तस्वीरों से देखिए भव्य कार्यक्रम की रौनक

दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रतीकात्मक प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। 

210

प्रभु राम को मंच तक ले जाने के लिए जब सीएम योगी आगे चले तो सभी जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए। 

310

अयोध्या पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले रामलला के दरबार जाकर पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने पुजारियों से भी वार्तालाप की। 

410

पीएम मोदी ने प्रतीकात्मक श्री राम का राज्याभिषेक भी किया। उन्होंने कहा कि यह पल बड़े सौभाग्य से मिलता है। 

510

सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। पीएम मोदी भी इस गौरवशाली पल के गवाह बने। 

610

भव्य लेजर शो को देखकर लोगों ने जमकर आनंद लिया और पूरी अयोध्या नगरी इस दौरान राममय नजर आई। इस भव्य आयोजन में पहुंचे लोग इन ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। 

710

राम की पैड़ी पर 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीये जलाए गए। इस काम के लिए कई दिनों से तैयारी जारी थी। 

810

लेजर शो के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। आए हुए लोगों के स्वागत के लिए बनाए गए विभिन्न द्वार भी लोगों को खूब पसंद आए। 

910

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को सार्टिफिकेट दिया गया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोग काफी उत्साहित नजर आए। 

1010

लेजर शो के दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को वहां पर दिखाया गया। इन दृश्यों को देखकर लोगों के मन में त्रेतायुग की यादें ताजा हो गई। 

Exclusive: 6 महीने में कितना और कहां पहुंचा राम मंदिर का काम, जानें कैसे हाईटेक बन रही अयोध्या नगरी

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories