आसमान से कुछ ऐसा दिखा अयोध्या, हेलीकॉप्टर से उतरे राम से लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की PHOTOS

Published : Oct 27, 2019, 11:52 AM ISTUpdated : Oct 27, 2019, 12:00 PM IST

शनिवार यानी छोटी दीपावली (26 अक्टूबर) को राम की नगरी में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। घाट पर 4 लाख 10 हजार दीये जलाए गए, जोकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। यूपी सरकार के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, घाटों के अलावा अलग अलग जगह 2 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। कुल करीब 6 लाख दीयों से अयोध्या रोशन हुआ। बता दें, साल 2018 में अयोध्या के घाटों पर 301186 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड था। 

PREV
113
आसमान से कुछ ऐसा दिखा अयोध्या,  हेलीकॉप्टर से उतरे राम से लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की PHOTOS
दीपोत्सव पर आसमान से ली गई ये तस्वीर।
213
दीपों की रोशनी में नहायी अयोध्या। साल 2018 में अयोध्या के घाटों पर 301186 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड था।
313
यूपी सरकार के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, घाटों के अलावा अलग-अलग जगह 2 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। कुल करीब 6 लाख दीयों से अयोध्या रोशन हुआ।
413
योगी ने कहा, अयोध्या में ऐसी दिवाली मनाने में 70 साल लग गए। पहले की सरकारें अयोध्या आने से डरती थीं लेकिन मैं पिछले ढाई साल में करीब डेढ दर्जन बार अयोध्या आ चुका हूं और जब भी आता हूं जनता के सहयोग से सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करता हूं।
513
रामलीला के मंचन के लिए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क में उतरे।
613
हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूल माला और आरती उतारकर किया राम सीता और लक्ष्मण का स्वागत।
713
दीपोत्सव पर करीब 6 लाख दीयों से अयोध्या नगरी रोशन हो उठी थी। जिसके गवाह थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, श्रीलंका आदि देशों के खास मेहमान भी बने।
813
सीएम योगी ने राम, सीता और लक्ष्मण की उतारी आरती।
913
योगी ने कहा, राम की परंपरा पर हमें गौरव की अनुभूति होती है। अयोध्या की जब भी बात होती है, तो रामराज्य पहले हमारे दिमाग में आता है।
1013
छोटी दीपावली (26 अक्टूबर) को राम की नगरी में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। घाट पर 4 लाख 10 हजार दीये जलाए गए, जोकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
1113
1213
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ने अयोध्या दीपोत्सव के रिकॉर्ड बनाने की घोषणा की।
1313
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ अयोध्या दीपोत्सव।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories