ये हैं  4 बार के MLA विजय मिश्रा, MP पुलिस ने किया अरेस्ट, एक दिन पहले कहा था- ब्राह्मण हूं, एनकाउंटर हो जाएगा

Published : Aug 14, 2020, 03:26 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 03:41 PM IST

भदोही (Bihar) । ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने आगर मालवा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि विजय मिश्रा को यूपी लाने के लिए भदोही पुलिस की टीम रवाना हो गई है। एसपी ने बताया कि विजय मिश्र, उनकी पत्नी और बेटे पर उनके एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें एक दिन पहले ही विजय मिश्रा ने अपने व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। विधायक ने कहा था कि वह ब्राह्मण हैं और उनका एनकाउंटर हो सकता है।

PREV
15
ये हैं  4 बार के MLA विजय मिश्रा, MP पुलिस ने किया अरेस्ट, एक दिन पहले कहा था- ब्राह्मण हूं, एनकाउंटर हो जाएगा

एसपी ने बताया कि विजय मिश्र, उनकी पत्नी और बेटे पर उनके एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। एक दिन पहले ही विजय मिश्रा ने अपने व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। विधायक का आरोप है कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है। विधायक ने कहा था कि वह ब्राह्मण हैं और उनका एनकाउंटर हो सकता है। 

25


विधायक विजय मिश्रा द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक विजय मिश्रा द्वारा गलत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस उन्हें टारगेट करके कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक के एक रिश्तेदार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

35


विजय मिश्रा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। विजय मिश्रा के खिलाफ एक समय 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हालांकि समय के साथ ये कम होते गए। 2017 विधानसभा चुनाव में विजय मिश्रा ने जो शपथपत्र दिया, उसके अनुसार हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश रचने जैसे तमाम गंभीर मामलों के 16 मुकदमे उन पर चल रहे हैं।
 

45


भदोही की ज्ञानपुर सीट से विजय मिश्रा लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। 2017 में वह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते, इससे पहले समाजवादी पार्टी से वह 3 बार विधायक रहे. 3 दशक पहले 1990 में विजय मिश्रा ने भदोही से कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। (फाइल फोटो)

55


2002 में विजय मिश्रा पहली बार ज्ञानपुर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीते और विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2008 और 2012 में भी वह सपा के टिकट पर चुनाव जीते। लेकिन, 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय मिश्रा को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। इस चुनाव में बीजेपी की बड़ी लहर के बावजूद विजय मिश्रा चुनाव जीतने में सफल रहे।

Recommended Stories