भैंस ने द‍िया 2 स‍िर वाली पडिया को जन्म,जानिए हैरान करने वाली पूरी कहानी

वाराणसी (Uttar Pradesh) । कैंट क्षेत्र के सिकरौल वार्ड में उस समय लोगों के आश्चर्य का ठ‍िकाना नहीं रहा जब वहां एक भैंस ने दो स‍िर वाली पड़िया को जन्म द‍िया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्म के बाद पडिया स्वस्थ हैं। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2021 9:24 AM IST / Updated: Feb 24 2021, 02:55 PM IST

14
भैंस ने द‍िया 2 स‍िर वाली पडिया को जन्म,जानिए हैरान करने वाली पूरी कहानी

सिकरौल वार्ड में गाय-भैंसों का तबेला है। जिसके मालिक राममूरत यादव की मानें तो बुधवार की सुबह से ही उनकी भैंस का प्रसव कराने की तैयारी थी। लेकिन, काफी मशक्कत के बाद भी बच्चा बाहर नहीं आ रहा था। 

24

राममूरत यादव के मुताबिक घंटों की मेहनत के बाद दोनों सिर दिखा तो लगा कि दो पडिया है। जिसके बाद किसी तरह पडिया का जन्म हुआ, लेकिन एक ही धड़ से दो सिर जुड़े थे। 

34

पडिया एक और सिर दो देखकर लोगों में कौतूहल फैल गया। दूरदराज से भी लोग अद्भुत पडिया को देखने आने लगे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  
 

44

बताते चले कि लोग इस घटना अपने-अपने तरह से देख रहे हैं। कोई इसे शुभ तो कोई अशुभ बता रहा है। फिलहाल भैंस और उसकी पडिया दोनों ही स्वस्थ हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos