उपराष्ट्रपति तक पहुंच चुका है एटा मर्डर केस; बहू पर परिवार को मारने का लगा आरोप, पति ने कहा- नामुमकिन

Published : Apr 27, 2020, 01:21 PM IST

एटा (Uttar Pradesh) । एक घर में पांच लोगों के मिले शव की घटना से सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी के कुछ ही घंटों में 1.5 लाख लोगों ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांग था। वहीं, इसकी गूंज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पास भी पहुंच गई थी। जिन्होंने राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव को फोन किया और घटना की जानकारी जुटाई। घटना को दुखद बताते हुए जल्द खुलासा कराने के लिए कहा था। हालांकि पुलिस ने भी 24 घंटे से कम समय में इस सनसनीखेज हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि दो बेटों, ससुर और बहन की हत्या करने के बाद बहू ने आत्महत्या की थी। वहीं, कातिल बीवी के पति को यकीन ही नहीं है। वह बार-बार कह रहा है कि पत्नी ऐसा कर ही नहीं सकती है। मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।   

PREV
18
उपराष्ट्रपति तक पहुंच चुका है एटा मर्डर केस; बहू पर परिवार को मारने का लगा आरोप, पति ने कहा- नामुमकिन

एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिलने से सनसनी मच गई थी। इस मामले को लेकर लोगों ने ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया था। लोग हैशटैग एटा मांगें न्याय लेकर धड़ाधड़ ट्वीट करने लगे थे। वे इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग करने लगे थे।

28


ट्विटर पर इस अभियान को व्यापक समर्थन मिला था। नतीजन कुछ ही घंटों में इस हैश के साथ 1.5 लाख लोगों ने ट्वीट किया।
 

38

एटा की इस घटना की गूंज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पास भी पहुंच गई थी। उन्होंने राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव को फोन किया और इन घटनाओं की जानकारी जुटाई थी। उन्होंने एटा की घटना को दुखद कहा और इस घटना का जल्द खुलासा कराने के लिए कहा था।

48


एटा पुलिस ने मामले का जो खुलासा किया, जो चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक घर की बहू और मृतका दिव्या पचौरी ने अपने ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी, अपनी बहन बुलबुल, बेटे आरुष को खाने में जहर देकर मारा।

58

पुलिस के मुताबिक कातिल बहू ने अपने छोटे बच्चे आरव की मुंह दबाकर हत्या की थी। इसके बाद खुद जहर खाने के बाद अपने हाथ की नस काटकर अपनी जान दे दी। वो चाहती थी कि परिवार का कोई सदस्य जीवित न बचे। 

68

पुलिस के मुताबिक महिला ने नस काट कर बाथरूम साफ करने वाला केमिकल पी लिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार उपरोक्त व्यक्तियों की मृत्यु पारिवारिक कलह और बिषाक्त भोजन खाने से हुई प्रतीत होती है।

78
88

कातिल बीवी के पति को यकीन ही नहीं है। वह बार-बार कह रहा है कि पत्नी ऐसा कर ही नहीं सकती है। मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। 
 

Recommended Stories