पिंक बूथ और पिंक पेट्रोल सेवा की हुई शुरुआत
मिशन शक्ति के मंच से योगी ने राजधानी में महिलाओं के लिए पिंक बूथ और पिंक पेट्रोल सर्विस की भी शुरुआत की। योगी ने सेफ सिटी गैलरी,आनलाइन फैमिली काउंसलिंग, क्रेच और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपरेशन शक्ति की शुरुआत की। लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मिशन शक्ति की शुरुआत की। राज्यपाल ने महिला पुलिस कर्मियों की पिंक पेट्रोल टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पिंक पेट्रोल की महिला पुलिस कर्मी स्कूटी के जरिये गश्त करेंगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर वक्त मुस्तैद रहेंगी।