इस कैलेंडर के जरिए यूपी जीतने निकली Priyanka Gandhi, 10 लाख घरों में पहुंचाने का है प्लान,देखिए तस्वीरें

Published : Jan 21, 2021, 07:34 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ गई है। सत्ता में आने का सपना संजोए कांग्रेस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। अब कांग्रेस ने यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की फोटो वाले कैलेंडर जारी किए हैं। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक ये 10 कैलेंडर तैयार कराए गए हैं, जिसे शहर से लेकर गांव-गांव तक बांटा जाएगा।

PREV
15
इस कैलेंडर के जरिए यूपी  जीतने निकली Priyanka Gandhi, 10 लाख घरों में पहुंचाने का है प्लान,देखिए तस्वीरें

12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है।
 

25

नए साल के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक पहुंचाने करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। जिसे हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

35

कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसियां लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। 

45

CAA-NRC के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है,जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं।
 

55

कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें भी छापी गई हैं। 
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories