कौन है ये लड़की, जो PM Modi के साथ बैठकर देखेगी गणतंत्र दिवस का परेड

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में इस बार देशभर से 50 बच्चे शामिल हो रहे हैं। ये वो बच्चे हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं में टाप किए हैं, जिनमें दिव्यांगी त्रिपाठी भी शामिल हैं, जो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगी। जिसने बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2021 5:41 AM IST / Updated: Jan 21 2021, 11:20 AM IST

15
कौन है ये लड़की, जो PM Modi के साथ बैठकर देखेगी गणतंत्र दिवस का परेड

इंदिरा नगर में रहने वाली दिव्यांगी त्रिपाठी ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान संवर्ग देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने 99.6 फीसद अंक हासिल हुए थे। 
 

25

दिव्यांगी से 25 जनवरी को नई दिल्ली के यूपी भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसे लेकर सारी कागजी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। केवल 72 घंटे पहले कोविड टेस्ट कराने की औपचारिकता बाकी है। इसके लिए परेड देखने के लिए दिव्यांशी अपने पिता प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी और मां उषा त्रिपाठी के साथ 24 जनवरी को जा रही हैं।
 

35

दिव्यांगी  त्रिपाठी ने 12वीं के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाऊस में बायोलॉजी से स्नातक के लिए प्रवेश लिया। लेकिन, नीट की तैयारी के लिए उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। वो, गोरखपुर में रहकर ही नीट की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है

45


दिव्यांगी त्रिपाठी बॉक्सिंग, संगीत और सिनेमा में रुचि रखती हैं। दिव्यांगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखना उनके लिए गौरव की बात है। ये पल उनके जीवन के अहम पड़ाव में एक होगा।

55

दिव्यांगी त्रिपाठी कहती हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर यह बताएंगी कि वह उनकी स्पीच स्किल की कायल हैं। वहीं, दिव्यांगी दादा और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दयानाथ त्रिपाठी अपनी पोती की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उनका कहना कि पोती ने उनका मान और बढ़ा दिया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos