कोरोना पॉजिटिव आई दूल्हे राजा की रिपोर्ट, ससुराल पहुंचने के पहले हुए गिरफ्तार, इंतजार करती रही दुल्हन

अमेठी ( Uttar Pradesh) । दूल्हे और उसके पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण स्वास्थ्य महकमें हड़कंप मच गया। घर से बारात के लिए निकल चुके दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुलिस की मदद ली, जिसके बाद पुलिस ने रास्ते से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से बाराती वापस लौट गए, जबकि सात फेरे के लिए तैयार दुल्हन इंतजार करती ही रह गई।

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2020 12:08 PM IST / Updated: Jun 20 2020, 05:55 PM IST

15
कोरोना पॉजिटिव आई दूल्हे राजा की रिपोर्ट, ससुराल पहुंचने के पहले हुए गिरफ्तार, इंतजार करती रही दुल्हन


अमेठी जिले के शुक्ल बाजार निवासी एक व्यक्ति और उस के बेटे की कई दिनों से तबीयत खराब थी। डॉक्टर ने दोनों को कोरोना जांच की सलाह दी थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए सैंपल ले गई थी। शुक्रवार को बेटे की बारात जानी थी। तय तिथि पर ही बारात बाराबंकी के हैदरगढ़ के लिए निकल पड़ी। (प्रतीकात्मक फोटो)

35


पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उनके घर लेने पहुंच गई। जहां टीम को पता चला कि कोरोना पॉजिटिव मिले बाप-बेटे दोनों बारात लेकर बाराबंकी चले गए हैं। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

45

स्वास्थ विभाग ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आई और बाप बेटे को बाराबंकी बॉर्डर पर पकड़ लिया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

55

पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर दूल्हे और उनके पिता को सौंप दिया, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कारण शादी स्थगित कर दी गई। (प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos