Published : Jan 05, 2020, 11:35 PM ISTUpdated : Jan 06, 2020, 03:36 PM IST
लखनऊ(Uttar Pradesh ).अपनी ऐक्टिंग और खूबसूरती से करोड़ो दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटा और अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ ही एसिड पीड़िताओं को भी खिलाया।
लखनऊ पहुंची दीपिका पादुकोण ने ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ जन्मदिन मनाने के साथ ही फोटो खिंचवाई। एसिड सर्वाइवर्स के साथ जन्मदिन मनाते हुए वह काफी खुश नजर आईं। उनके साथ ऐक्टर विक्रांत मेसी और लक्ष्मी अग्रवाल भी थे।
26
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'छपाक' ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर अधारित है। दीपिका इस फिल्म से प्रॉडक्शन में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके लिए काफी खास है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जानकारों का मानना है कि ये फिल्म दीपिका के लिए काफी अहम है।
36
दीपिका पादुकोण अपने पति और ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ लखनऊ पहुंची थी। इससे पहले ऐक्ट्रेस दीपिका ने एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ केक काटकर बर्थडे मनाया।दीपिका पादुकोण के साथ लखनऊ पहुंचे रणवीर सिंह को फैंस ने घेर लिया। फैंस ने दोनों स्टार्स के साथ सेल्फी लीं। इस दौरान दोनों मुस्कुराते हुए दिखे।
46
दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसस में से एक हैं, इसमें तो कोई शक नहीं। बीते कुछ साल में उन्होंने अपने आप को ऐक्टिंग और मेहनत के दम पर साबित किया।
56
दोपहर से ही उमड़ी भीड़ शाम को अभिनेता व दीपिका के पति रणवीर सिंह के आने से और उत्साहित हो गई। गुलाब का गुलदस्ता लिए पहुंचे रणवीर सिंह ने गर्मजोशी के साथ दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी। शीरोज हैंगआउट की ओर से इस खास मौके के लिए विशेष तैयारी की गई थी।
66
फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कलाकारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।इस फिल्म में लखनऊ की कुंती सोनी, अलीगढ़ की जीतू शर्मा, बिजनौर की बाला प्रजापति और हरियाणा की ऋतु सैनी काम कर रही हैं।