Published : Nov 12, 2020, 02:23 PM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 09:43 AM IST
अयोध्या ( Uttar Pradesh) । रामलला की नगरी अयोध्या पर इस बार पूरी दुनिया की नजर है। हो भी क्यों, न जो 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि 13 नवंबर को अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावत पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। आइये देखते दीपावली के पहले 15 शानदार तस्वीरें एक क्लिक में।
रामलला की नगरी अयोध्या पर इस बार पूरी दुनिया की नजर है। हो भी क्यों, न जो 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है।
215
सीएम ऑफिस से ट्वीट में कहा गया कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 'लेजर शो' के माध्यम से भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। आगमन के पश्चात नगरवासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट के साथ ही उनकी प्रसन्नता और प्रभु श्री राम के स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा।
315
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस दौरान 1 लाख 65 हजार दीप जले थे, तब से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं और हर साल विश्व रिकार्ड बन रहा है।
415
राम की पैड़ी के 24 घाटों पर 551000 दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच गई है।
515
हाईवे व साकेत कॉलेज से राम की पैड़ी तक कुल 16 प्रवेश द्वार बनाकर भव्य सजावट मन मोह रही है। जबकि राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक रामायण पर आधारित 20 तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।
615
इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण रामनगरी को रोशन करने की तैयारी की गई है। सरयू पुल पर भी भव्य सजावट के लिए विद्युत झालरें लगाईं जा रही हैं। राम की पैड़ी में भव्य लेजर शो होगा।
715
रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए अलग व संत-धर्माचार्यों के लिए एक ऊंचा मंच बनाया गया है। साकेत कॉलेज में से निकलने वाले रामादल की झांकी में देश के विभिन्न राज्यों से 300 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस बार की तैयारी पिछले तीन दीपोत्सव से कई गुना अधिक नजर आ रही है।
815
सरूय नदी के पुल पर लगाए गए झालर।
915
एलईडी लाइटों से जगमगा रही अयोध्या नगरी।
1015
दीपावली के पहले कुछ इस तरह से जगमगा रही राम लला की नगरी अयोध्या।
1115
घाटों पर दीये को सजाते कलाकार।
1215
अयोध्या-गोंडा रोड पर सजाया गया रेलवे का ब्रिज व बना तोरण द्वार
1315
कुछ इस तरह से जगह-जगह बनाए गए द्वार। जिन्हें झालरों से सजाया गया है।
1415
इसी मशीन (चाक) से तैयार किए जा रहे दीये।
1515
घाटों पर दीये को सजाते कलाकार। अभी से ही देखने पहुंच रहे हैं लोग।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।