DM मैनपुरी महेंद्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह शाम को लॉकडाउन का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं जानने निकले थे। इसी दौरान एक कृष्णानगर मुहल्ले में रहने वाली रश्मि ने उन्हें फोन किया। उसने DM से कहा कि उसके घर में अनाज का एक दाना नहीं है। वह और उसका बच्चा तीन दिन से भूखे हैं।