रोज चाट खाने जाती थी लड़की, गोलगप्पे वाले को ही दे बैठी दिल, फिर क्या हुआ प्यार का?

Published : Aug 11, 2020, 12:42 PM IST

मिर्जापुर (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन के दौरान एक युवती गोलगप्पे वाले से गोलगप्पा खाते-खाते अपना दिल दे बैठी। इतना ही नहीं परिवार को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने लड़की को झांसी से बरामद कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने लड़की को उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। लड़की के परिवार वालों ने लोकलाज के डर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। बताया जाता है कि लड़की रोज चाट और गोलगप्पे खाने के लिए उसके पास जाती थी।

PREV
15
रोज चाट खाने जाती थी लड़की, गोलगप्पे वाले को ही दे बैठी दिल, फिर क्या हुआ प्यार का?


लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला 20 वर्षीय युवक कछवा बाजार में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती उसके दुकान पर रोज चाट और गलगप्पे खाने आती थी।

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


लड़की को वहां का गोलगप्पा खाना बहुत पसंद था। लेकिन, लोग यह नहीं समझ पाए कि गोलगप्पा खाते-खाते उसे गोलप्पे वाले से प्यार हो जाएगा। 
 (प्रतीकात्मक फोटो)

35


दोनों का इश्क परवान चढ़ गया तो लड़का लड़की को लेकर झांसी फरार हो गया। परिवार को ने देखा की लड़की के साथ गोलगप्पे वाला भी गायब है, जिसके आधार पर पुलिस को सूचना दी। 
 (प्रतीकात्मक फोटो)

45


पुलिस ने भी पीड़ित परिवार की बात मानते हुए जांच में जुटी। इसी दौरान लड़के के अपने घर पहुंचने से पुलिस उसके घर पहुंच गई और लड़की को बरामद कर लिया।
 (प्रतीकात्मक फोटो)

55

पूछताछ के  बाद प्यार का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि लड़की के परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।  

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories