Published : Dec 08, 2020, 12:20 PM ISTUpdated : Dec 08, 2020, 05:11 PM IST
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज यानी मंगलवार को किसानों के दिन में 11 बजे से भारत बंद की घोषणा में किसानों से पहले राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। अधिकांश स्थानों पर किसान प्रदर्शन करते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि बीजेपी के विरोध राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोक दी है। यूपी-बिहार में ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर टायर भी जलाए गए। यूपी में सपा के कई बड़े नेताओं को नजर बंद करने की खबर है। आइये देखते हैं तस्वीरें में भारत बंद को लेकर किस तरीके से हो रहे प्रदर्शन।
बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। खगड़िया में सड़क पर आगजनी किया गया।
213
बिहार के सुपौल में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने लोहियानगर के पास पैसेंजर ट्रेन रोक दिया। वहीं, नंदलाली हाल्ट पर सहरसा-सुपौल जाने वाली ट्रेन को भाकपा माले के नेताओं ने रोक दिया। दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर कलकत्ता जय नगर गंगासागर एक्सप्रेस को भी रोक दिया।
313
उत्तर प्रदेश में भारत बंद के आह्वान का कोई खास असर नहीं दिखा। कहीं भी किसान प्रदर्शन करते नहीं दिखे। हालांकि समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है।
413
उत्तर प्रदेश में कुछ इस तरह से प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
513
पश्चिम बंगाल में भारतीय ट्रेड यूनियन (CITU) ने आज आसनसोल में विरोध मार्च निकाला।
613
असम में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। गुवाहाटी में जनता भवन के सामने किसान संघों द्वारा बुलाए गए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।
713
भारत बंद के आह्ववान पर भोपाल में विशेष सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता तक तैनात कर दिया है। पुलिसकर्मियों की मार्केट के पास तैनाती की गई है, ताकि जबरन बंद कराने वालों पर कार्रवाई की जा सके। किसानों के समर्थन में सिख समुदाय ने बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज चौराहे तक रैली निकाली। कई स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए।
813
राजस्थान में भी भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शन हो रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास खुद जयपुर में परकोटे के बाजारों में ट्रेक्टर चलाकर बंद करवाने निकले हैं वहीं, जयपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता के बीच पत्थरबाजी की खबर है।
913
हरियाणा-पंजाब में भी प्रदर्शन हो रहा है। सियासी दलों और कर्मचारियों का साथ प्रदर्शनकारियों को मिला है। खबर आ रही है कि करनाल में ग्रामीणों ने हेलीपैड उखाड़ दिया।
1013
महाराष्ट्र में भी प्रदर्शन चल रहा है। ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर जय हिंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला साहब भोसले ने सड़क पर लेट कर विरोध दर्ज करवाया है।
1113
रायपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसी सुबह से ही बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एक ठेले वाले से हाथ जोड़कर दुकान बंद करने की अपील करते दिखे।
1213
छत्तीसगढ़ में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी का बौछार मारती पुलिस।
1313
छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज में घायल युवक।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।