कोचिंग गई लड़की, सहेली संग हुई फरार, पुलिस ने 3 दिन बाद पकड़ा तो सामने आ रही हैरान करने वाली लव स्टोरी

Published : Mar 26, 2021, 12:44 PM IST

सागर (Madhya Pradesh ) । कोचिंग पढ़ने के लिए गई लड़की को दूसरी लड़की भगा ले गई। जिसे अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि दोनों में समलैंगिक संबंध है। जिसके चलते वे भाग गईं थी। हालांकि तीन दिन लापता रहने के बाद अब लड़की मिल गई है 

PREV
15
कोचिंग गई लड़की, सहेली संग हुई फरार, पुलिस ने 3 दिन बाद पकड़ा तो  सामने आ रही हैरान करने वाली लव स्टोरी

22 मार्च को सिविल लाइन संजय नगर निवासी 20 साल की लड़की कोचिंग में पढ़ने गई। जहां से वापस न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। कोई पता न लगने पर सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
 

25

अगले दो दिन तक उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजन 24 मार्च की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने उसकी ही दोस्त पर अपहरण करने के आरोप लगाते हुए तलाशने की गुहार लगाई।

35

पुलिस ने बुधवार की शाम लड़की को सही सलामत ढूंढ लिया और उससे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि खुरई निवासी एक लड़की से उसके समलैंगिक संबंध हैं और दोनों सहमति के आधार पर भागी थीं।

45

गुम हुई लड़की के पिता का कहना है कि मेरी बेटी दो दिन से लापता थी। उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई थी। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब  बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं, लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।
 

55

एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि लड़की को बरामद किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Stories