भाइयों को रास नहीं आया दलित जीजा, मायके से फिर नहीं लौटी बहन, यूं खोद डाली कब्र

Published : Dec 12, 2020, 03:24 PM IST

मैनपुरी, यूपी. दलित युवक से प्रेम विवाह करना लड़की के परिवार को बिलकुल रास नहीं आया। उन्होंने लड़की को बहाने से घर बुलाया और फिर उसकी हत्या करके लाश खेत में गाड़ दी। लेकिन काफी दिनों तक वो प्रेमी के पास नहीं लौटी, तब मामले की खुलासा हुआ। घटना मैनपुरी जिले के कश्यपनगर की है। यहां रहने वाली चांदनी कश्यप प्रतापगढ़ जिले के निवासी अर्जुन जाटव से प्रेम करती थी। अर्जुन दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। दोनों पिछले 8 साल से रिलेशन में थे। चांदनी की बुआ दिल्ली में रहती हैं। वो उनके ही पास रहती थी। 12 जून को कपल घर से भाग गया। फिर एक मंदिर में शादी कर ली। करीब तीन महीने पहले अर्जुन और चांदनी दिल्ली लौट आए। 17 नवंबर को चांदनी का भाई सुनील बहाने से उसे गांव ले गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आगे पढ़िए फिर क्या हुआ...

PREV
15
भाइयों को रास नहीं आया दलित जीजा, मायके से फिर नहीं लौटी बहन, यूं खोद डाली कब्र

(अर्जुन और चांदनी की शादी और उसके बाद की तस्वीर)

अर्जुन समझता रहा कि चांदनी मायके में खुश होगी। लेकिन जब उसे बताया गया कि चांदनी तो दिल्ली में बुआ के घर है, तब उसका माथ ठनका। 
 

25

(अर्जुन और चांदनी की शादी की तस्वीर)
 23 नवंबर को अर्जुन अपनी मां और परिवार के साथ चांदनी के गांव भी आया था। चांदनी दिल्ली में भी नहीं थी। इसके बाद अर्जुन ने मयूर बिहार थाने में चांदनी के गायब होने की FIR दर्ज कराई।
 

35

(अर्जुन और चांदनी ने मंदिर में शादी की थी)
पुलिस ने जब पड़ताल के दौरान चांदनी के भाई सुधीर को हिरासत में लिया, तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश खेत में गाड़ दी गई है।
 

45

(अर्जुन और चांदनी की शादी के बाद की तस्वीर )
गुरुवार को दिल्ली पुलिस चांदन के गांव पहुंची। इस हत्याकांड ने दहशत फैला दी है।
 

55

चांदनी के परिजनों को अर्जुन के दलित होने से ऐतराज था।

Recommended Stories